कविता

कविता – नन्ही दुल्हन

छोटी सी उम्र में दुल्हन बनी
हल्दी भी लगी मेंहन्दी रची
न कोई रिश्ते नाते समझी
न कोई रीति रिवाज जानी
रोज घर के आगे गीत संगीत ढोल बजते
ये न समझती
पढ़ना लिखना छोड़ कर ये बाबुल का घर छोड़ चली
सब रोने लग तो ये भी रोती
कोई हंसता तो ये हँस जाती
निश्छल नासमझ ये भोली
प्यारी प्यारी दुल्हन जाती
मन में इसके प्रश्न अनेक
पर ये कुछ न पूछ पाती
अजनबी घर मे पहुंचती
घूंघट में सबसे शर्माती
गाँव की महिलाएं आती
मुँह दिखाई देकर जाती
पढ़ा लिखा समाज भी ये विवाह क्यों नहीं रोकता
आखिर कब तक चलेगा
बाल विवाह कैसे रुकेगा
सब मिलकर साथ दें
तो कुप्रथा पर अंकुश लगेगा
वरना इन बच्चों का तो भविष्य ही मिट जाएगा
कानून बनाया सरकार ने
आओ सभी पालन करे
लड़की की अठारह और लड़के की उम्र इक्कीस
बस इतना सा याद रखें
कम उम्र में शादी न करें
कवि राजेश पुरोहित

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com