बाल कविता

होली पर्व मनाएं

होली पर्व मनाएं

———————–
नटखट चुनमुन बोला आओ,
गीत खुशी के गाएं।
मस्त-मगन हम बच्चे सारे,
होली पर्व मनाएं।
रंग-बिरंगे रंगों सा ही,
आपस में मिल जाएं।
माता-पिता बड़ों का अपने,
कभी ना दिल दुखाएं।
गुझिया, मालपुआ, दही बड़े,
खाएं और खिलाएं।
मस्त-मगन हम बच्चे सारे,
होली पर्व मनाएं।

मेराज रज़ा

जन्म तिथि-06.03.1988 शिक्षा-डी.एल.एड, स्नातक (राजनीति शास्त्र) संप्रति-अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत (प्राथमिक विद्यालय में) लेखन-साहित्य जगत में नव प्रवेश। मुख्य रूप से बाल कविता लेखन प्रकाशन - पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित पता- ग्राम+पोस्ट-बाजिदपुर, थाना-विद्यापतिनगर, जिला- समस्तीपुर, राज्य-बिहार, पिन कोड - 84 85 0 3 संपर्क सूत्र- ईमेल- merajraja.bazidpur@gmail.com मोबाइल नंबर- 9113731588, 9546421203