सामाजिक

सात अच्छी बातें

ये सात बातें यदि आपके स्वभाव में होंगी तो पूरा जीवन बड़े आनंद में कटेगा :-

1) माफ करने का स्वभाव

सभी में दूसरों को माफ करने का स्वभाव होना चाहिए। जो दूसरों को माफ नहीं करता, बातों को मन से लगा कर बैठ जाता है, उसे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

2) दया

हर मनुष्य में दया और प्रेम की भावना होना जरुरी माना जाता है। हर किसी में अपने से छोटों के लिए दया और बड़ों के लिए प्रेम सम्मान की भावना होनी चाहिए।

3) मधुर या अच्छा बोलना

जो मनुष्य हमेशा अच्छा बोलता है, हर समय अपनी भाषा का ध्यान रखता है और किसी भी परिस्थिति में बुरे शब्दों का प्रयोग नहीं करता, उस पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते है।

4) सत्यता

सफलता पाने के लिए सच्चाई का गुण होना बहुत जरुरी हैं। जो मनुष्य हमेशा सच बोलता है और सच का साथ देता है, उस पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते है।

5) स्वभाव में कोमलता

जो मनुष्य दूसरों में भेद-भाव नहीं करता और सबके लिए अच्छा व्यवहार रखता है, वह जीवन में बहुत उन्नति करता है। ऐसे मनुष्य की सारी इच्छाएं पूरी होती है।

6) पवित्रता

शास्त्रों में दो तरह की पवित्रता के बारे में बताया गया है-एक तन यानी शरीर और दूसरी मन की पवित्रता। हर किसी को अपने मन और शरीर दोनों की शुद्धि का ध्यान रखना चाहिए।

7) सज्जनों का सम्मान

हर किसी को श्रेष्ठ ब्राह्मणों और सज्जन लोगों का सम्मान करना चाहिए। अच्छें लोगों की संगति में रहने से मनुष्य जीवन में आने वाली हर परेशानी का सामना आसानी से कर लेता है।

सुप्रभात मित्रो, आपका दिन शुभ हो।

*भरत मल्होत्रा

जन्म 17 अगस्त 1970 शिक्षा स्नातक, पेशे से व्यावसायी, मूल रूप से अमृतसर, पंजाब निवासी और वर्तमान में माया नगरी मुम्बई में निवास, कृति- ‘पहले ही चर्चे हैं जमाने में’ (पहला स्वतंत्र संग्रह), विविध- देश व विदेश (कनाडा) के प्रतिष्ठित समाचार पत्र, पत्रिकाओं व कुछ साझा संग्रहों में रचनायें प्रकाशित, मुख्यतः गजल लेखन में रुचि के साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय, सम्पर्क- डी-702, वृन्दावन बिल्डिंग, पवार पब्लिक स्कूल के पास, पिंसुर जिमखाना, कांदिवली (वेस्ट) मुम्बई-400067 मो. 9820145107 ईमेल- rajivmalhotra73@gmail.com