कविता

कविता – अग्नि परीक्षा

कल्पना चावला सी बेटियाँ
अंतरिक्ष मे सफर करती है
इंदिरा सी होती है बेटियाँ
राजनीति में नाम करती है
पी टी उषा बन दौड़ लगाती
देश का नाम रोशन करती है
निवेदिता बन सेवा करती
सबको शिक्षा से जोड़ती है
मदर टेरेसा बन सेवा करती
सबको निरोग बनाती है
गार्गी जैसी विदुषी बनती
शास्त्र ज्ञान में अव्वल आती
सीता सी पतिव्रता बन ये
पल पल अग्नि परीक्षा देती
मीरां सी भक्ति में खो जाती
कृष्ण नाम का सुमिरण करती
वसुंधरा बन गौरव बढ़ाती
प्रतिभा बन उच्च पद पाती
मीरा कुमार,मायावती ममता
जैसी राजनैतिक पद पाती
फाइटर प्लेन उड़ाने वाली
अवनी चतुर्वेदी सी बनती
तीजन बाई बन कर जग में
पंडवानी गायन खूब गाती
लता सी मधुर स्वरों में ये
गीत औऱ ग़ज़ल गुनगुनाती
फ़िल्म जगत में जब जाती
अदाकारी से दिल जीतती
सुष्मिता सेन प्रियंका चोपड़ा
जैसी विश्व सुंदरी बन जाती

कवि राजेश पुरोहित

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com