समाचार

द लीजेंड ऑफ इंडिया और सशक्त नारी अवार्ड 2018 से सम्मानित हुई डॉ सुलक्षणा

चरखी दादरी। स्थानीय प्रेम नगर निवासी नरेंद्र मोदी विचार मंच की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षाविद एवं कवयित्री डॉ सुलक्षणा अहलावत को 22 मार्च को गुरुग्राम में द लीजेंड अवार्ड ऑफ इंडिया तथा 23 मार्च को पानीपत में सशक्त नारी अवार्ड 2018 से सम्मानित हुई।

यंग इंडियन ऑर्गेनाइजेशन एवं लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा 22 मार्च को गुरुग्राम के स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में शहर के प्रमुख समाज सेवियों द्वारा डॉ सुलक्षणा को द लीजेंड अवार्ड ऑफ इंडिया से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रयास स्पेशल स्कूल, धारूहेड़ा की प्रबंधक श्रीमती मीना यादव, यंग इंडियन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अजित वीर यादव तथा लक्ष्य फाउंडेशन के सचिव ओमबीर ठाकरान द्वारा प्रदान किया गया।

वहीं नारी तू नारायणी उत्थान समिति द्वारा 23 मार्च को आर्य समाज मंदिर पानीपत में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सशक्त नारी अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत की उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पानीपत की डीएसपी विद्यापति और समाज सेविका वीना अरोड़ा द्वारा प्रदान किया गया।

यह दोनों सम्मान उन्हें शिक्षा एवं साहित्य के साथ साथ समाज सेवा के लिए प्रदान किये गए। डॉ सुलक्षणा हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं औऱ इस समय मेवात जिले के आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेवासन में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉ सुलक्षणा मेवात में पिछले कई वर्षों से बेटियों की शिक्षा के लिए भी कार्य कर रही हैं और उनके विषय का बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा है। इसके साथ साथ वे कलम के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को बड़ी बेबाकी से उठाती रहती हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ सुलक्षणा ने कहा कि ये सम्मान मिलने से वो गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गयी हैं। इन दोनों सम्मान के लिए उन्होंने यंग इंडियन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अजित वीर यादव और नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य का आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजनों से समाजहित में कार्य करने वाली मातृशक्तियों को एक नई पहचान मिलती है तथा दूसरों को प्रेरणा मिलती है।