समाचार

साहित्य संगम संस्थान का होगा इंदौर में साहित्यकार सम्मान समारोह

भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा वार्षिकोत्सव 27 मई 2018 को इंदौर मध्यप्रदेश में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के राजस्थान मीडिया प्रभारी कवि राजेश पुरोहित ने दी
पुरोहित ने बताया कि इस आयोजन में राष्ट्र भर के ख्यातिनाम साहित्यकारों का इंदौर आगमन होगा। 27 मई को संतोष सभागृह,रानी सती गेट इंदौर में सांयकाल 5 से 7 बजे के मध्य यह आयोजन होगा। जिसमें अनिल अयान,सुवर्णा जाधव,रति ओझा,छगनलाल गर्ग,देवयानी नायक,मनीषा देसाई,शकुंतला शकुन,डॉ. प्रभांशु कुमार,दिग्विजय सिंह,राजेश कुमार राज,प्रदीप कुमार,अलका अग्रवाल,नीता चौबीसा,गुलाबचंद पटेल, डॉ. मीनू पांडेय,पंकज प्रखर,शशि श्रीवास्तव,विक्रमप्रसाद गोड़, प्रतिभा श्रीवास्तव,सूर्यकांत गुप्ता,सतीश चंद्र शर्मा,रवि रश्मि अनुभूति, ईश्वर दयाल गोस्वामी,अनंतराम चौबे,इंदु पाराशर, उषा शिवहरे,महालक्ष्मी सक्सेना,अंकिता जैन,विनोद दुबे,आर के यादव,रूपेश कुमार,सुनील अवधिया, विनोद निराश,शकुंतला अग्रवाल,सुनीता,कुमुद श्रीवास्तव,दीपा संजय दीप, किरण लता, डॉ आनन्द प्रकाश, बृजेन्द्र नारायण,सुधांशु यादव साहिल,श्याम मोहन नामदेव,डॉ अखिलेश शर्मा, हरिप्रकाश गुप्ता,शकुंतला अग्रवाल, सुनीता विश्नोईया के नाम शामिल किए हैं।
पुरोहित ने बताया कि साहित्यकारों के इस कुम्भ में मार्गदर्शन हेतु रामावतार,मीना भट्ट,प्रशांत करण, डॉ श्रीनिवास,संदीप शजर,राजलक्ष्मी शिवहरे को दायित्व प्रदान किया है।
इस विशाल आयोजन हेतु आयोजक मण्डल का गठन किया जिसमें साहित्य संगम संस्थान के सरंक्षक आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार मध्य प्रदेश,डॉ अरुण श्रीवास्तव मध्यप्रदेश, अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र झारखण्ड, कविराज तरुण सक्षम लखनऊ,छाया सक्सेना जबलपुर,समय मिश्रा अनु श्री उत्तर प्रदेश, किसनलाल अग्रवाल झारखण्ड, कैलाश मंडलोई मध्यप्रदेश,नवीन तिवारी छतीसगढ़, वंदना श्रीवास्तव लखनऊ, कवि राजेश कुमार शर्मा पुरोहित राजस्थान,छगनलाल राजस्थान,रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे महाराष्ट्र,आशीष पांडेय जिद्दी, मध्यप्रदेश,बृजेन्द्र सिंह सरल मैनपुरी, संजीत सिंह कानपुर,रति ओझा दिल्ली,प्रतिभा गर्ग हरियाणा, इंदु शर्मा आसाम,तेजरामनायक छ ग,प्रदीप पांडेय गुजरात,सुचि संदीप तिनसुकिया आसाम,अनिता मिश्रा बिहार,जोगेश्वर निर्मल,राजस्थान, अरुण सिंह हरियाणा, मयंक वैद्य महाराष्ट्र,शेलेन्द्र खरे सोम मध्यप्रदेश, कुमार रोहित उ प्र, चंद्रपाल सिंह उ प्र, राजन लिब्रा पंजाब,मृदुल वाचस्पति तिवारी मुम्बई,वासुदेव अग्रवाल आसाम को रखा गया है।
आयोजन सम्बन्धी विशेष जानकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव अर्णव,आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार, राजवीर सिंह मन्त्र,सौम्या मिश्रा अनुश्री,कविराज तरुण सक्षम से प्राप्त की जा सकेगी।

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com