विविधसमाचार

लाल बिहारी लाल सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित

लाल बिहारी लाल सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित

सोनू गुप्ता

नई दिल्ली। भोजपुरी एवं हिंदी के जाने माने लेखक एंव वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय,भारत सरकार  के औद्योगिक नीति एंव संवर्धन विभाग में वरिष्ठ कार्यालय सहायक के रुप में कार्यरत लाल बिहारी गुप्ता उर्फ लाल को अपने दफ्तर में बेहतर कार्य करने के लिए वरिष्ठ भारतीय प्रसासनिक सेवा के अधिकारी (Sr.IAS) एवं औद्ययोगिक नीति एंव संवर्धन विभाग के सचिव रमेश अभिषेक एंव संयुक्त  सचिव अतुल चतुर्वेदी  द्वारा एक भब्य समारोह में प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

    श्री लाल को देश के सरकारी एवं गैरसरकारी विभिन्न संस्थाओं द्वारा सैकड़ो सम्मान एंव पुरस्कार मिल चुके है। हाल ही में इनके संपादन में बदरपुर डायरेक्ट्री 2018 आया है जिसे  काफी लोगो ने सराहा है। लाल हिंदी सेवी एवं समाजसेवी के रुप में अपनी पहचान बना चुके है। इस अवसर पर कई मित्रों ने इन्हें हार्दिक बधाई दी। उनके दो गीतों –परदेशी एवं सावरिया को रिकार्डिंग्स एम.आई मीडिया से हुई है जिसे स्वर दिया है गायिका अनिता तालुकदार ने जो बाजार में बहुत ही जल्द आने वाला है। 2017 में भी एम.आई मीडिया से कजरी एवं मैया मेरी आया छा जिसे स्वर दिया था सरिता साज तथा कंचन प्रिया ने। लाल टी.सीरीज,,एच.एम वी,वीनस सहित दर्जनों संगीत कंपनियो को लिए सैकड़ो गीत लिख चुके हैं। इनकी भोजपुरी कविता क्रांति विहार विश्वविद्यालय के बीए(स्नातक) तथा नालंदा औपेन विश्वविद्यालय के एम ए.(स्नातकोतर) पाठ्यक्रम में भी शामिल है। लाल की कई रचनाये विश्व कविता कोष में भी संग्रहित हैं। इनका रचना.यें मंत्रालय की पत्रिका सुगंधी सहित विभिन्न पत्र पकत्रिकाओं तथा कई पोरटल पर भी प्रकाशित होते रहती हैं।

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com