समाचार

राजेश पुरोहित “साहित्य अभुदय” सम्मान से सम्मानित

भवानीमंडी:-  साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा 27 मई को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्नेलन व साहित्यकार सम्मान समारोह में भवानीमंडी के कवि, साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित” को “साहित्य अभ्युदय सम्मान 2018” से सम्मानित किया गया।
   पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान साहित्य संगम संस्थान द्वारा रविवार को इंदौर के संतोष सभागृह में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार सम्मान समारोह में प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान हिंदी साहित्य की उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रदान किया।
  सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री पंडित योगेंद्र महंत,साहित्य संगम संरक्षक आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार, राष्ट्रीय कवि संदीप शजर, संस्थान के उपाध्यक्ष किसनलाल अग्रवाल, सौम्या मिश्रा, सचिव कविराज तरुण सक्षम,पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट के कर कमलों से प्रदान किया गया।
  सम्मान स्वरूप पुरोहित को प्रतीक चिन्ह सम्मान पत्र प्रदान किया गया।