समाचार

पुरोहित ‘संगम सक्रिय सहभागी सम्मान’ से सम्मानित

भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व साहित्यकार सम्मान समारोह में भवानीमंडी के कवि,साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” को “संगम सक्रिय सहभागी सम्मान” से सम्मानित किया गया।
पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान साहित्य संगम संस्थान द्वारा रविवार को इंदौर के संतोष सभागृह में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार सम्मान समारोह में प्रदान किया। उन्हें यह सम्मान हिंदी साहित्य की उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रदान किया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री पंडित योगेंद्र महंत,साहित्य संगम संरक्षक आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार, राष्ट्रीय कवि संदीप शजर, संस्थान के उपाध्यक्ष किसनलाल अग्रवाल, सौम्या मिश्रा, सचिव कविराज तरुण सक्षम,पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट के कर कमलों से प्रदान किया गया।
सम्मान स्वरूप पुरोहित को प्रतीक चिन्ह सम्मान पत्र प्रदान किया गया। पुरोहित संस्थान के राजस्थान प्रान्त के मीडिया प्रभारी एवम संस्थान की मासिक पत्रिका” अविचल प्रवाह ” के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार अधिकारी हैं।

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com