बाल साहित्यबालोपयोगी लेख

क्यों होते हैं बच्चे निराश !

लेखक की बालमनोविज्ञान परक कृति क्यों बोलते हैं बच्चे झूठ से.

क्यों होते हैं बच्चे निराश !

सामान्यतः माता-पिता और अध्यापकों को कहते सुना व देखा जाता है कि अमुक बच्चा कमजोर है। उसे कुछ नहीं आता सुस्त रहता है।अकेले गुमसुम बैठा रहता है जबकि वास्तविकता यह होती है कि बालक विभिन्न शरीरिक मानसिक कारणों चोट लगना दुर्घटना अथवा बीमारी आदि से कभी-कभी अशक्त हो जाते हैं। अन्य समान आयु के बच्चों से कमजोर हो जाते हैं।परिवार के वातावरण के साथ-साथ विद्यालय सामाजिक परिवेश आदि का गलत प्रभाव ऐसे बच्चों में हीन भावना पैदा करता है।बालक की दुर्बलता-अशक्तता को ध्यानपूर्वक देखने व समझने के बाद निम्नलिखित कारण सामने आते हैं:-
—- किसी दुर्घटना असावधानीवश बच्चे के मस्तिष्क में लगी चोट या हुई क्षति उसकी अशक्तता का कारण हो। इससे उसके बोलने कीशक्ति क्षमता प्रभावित हो गई हो। इसलिए वह रुक-रुक कर बोलने व हकलाने लगा हो।
—- सामान्य बुद्धि का अभाव अल्पता भी कभी-कभी बच्चों की अशक्तता उनकी कमजोरी का कारण बन जाती है जिससे उनके समझने की शक्ति दुर्बल पड़ जाती है।
—- यदि बालक की श्रवणशक्ति कम है अथवा उसकी श्रवणेन्द्रिय में कोई दोष है तब भी वह अशक्त हो जायेगा अन्य बालकों से विरल ही दृष्टिगोचर होगा।
—- समुचित प्रोत्साहन न मिलना सदैव एकाकी रहना भी अशक्तता का कारण बन जाता है।
—- माता-पिता व अन्य सम्बन्धियों द्वारा लगातार डांट-फटकार शान्त रहने को बार-बार कहने ये न करो वो न करो आदि से भी बालक निराश हो जाते हैं। संकोची स्वभाव उनके व्यक्तित्व की विशेषता बन जाती है।
—- सामान्यतः बालक अपने से बड़ों माता-पिता के कार्यों का अनुसरण करता है।यदि उसके माता-पिता बलात आचरण करते हैं तो बच्चा भी निश्चय ही प्रभावित होगा।तुतलाकर हकलाकर अथवा बनकर बोलना झगड़ालू स्वभाव जैसी समस्यायें पैदा हो सकती हैं।
—- कभी- कभी माता-पिता व अन्य परिवार जनों द्वारा बालक की सार्मथ्य शक्ति व क्षमता से अधिक प्रगति की इच्छा रखना भी उसकी अशक्तता का कारण बन जाता है। अधिकांश ऐसा बड़े बच्चों के साथ होता है।
—- सामाजिक व सांस्कृतिक परिवेश से निर्मित कारण भी बच्चे की अशक्तता दुर्बलता के कारण बन जाते हैं न उच्चारण कर सकने वाले अक्षरों-षब्दों को जबरदस्ती रटाना इनमें से एक प्रमुख कारण है।
—- असामान्य रूप से पड़ जाने वाली गलत आदतों से बच्चे कभी-कभी निराशा के शिकार हो जाते हैं।
—- विद्यालय में होने वाला बालक के साथ उपेक्षा पूर्व व्यवहार अध्यापक की भेदभावपूर्ण नीति बालक की रुचि को अनदेखा करने से भी उसमें हीन भावना विकसित हो जाती है।
—- बच्चो की अशक्तता का उसके परिवार व वातावरण से समस्याओं के सम्बन्ध में हमें प्रायः अपने पास-पड़ोस से अनुभव प्राप्त होते हैं।फिर माता बालक की पहली शिक्षिका है और परिवार उसकी प्रथम पाठशाला।माता-पिता जहां के साथ जहां वह विद्यालय के बाद युवावस्था तक अपना अधिकांश समय बिताता है ऐसी स्थिति में माता-पिता व उसके परिवार का बालक पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ना स्वभाविक है वह पारिवारिक वातावरण में ही पल-बढ़ कर बड़ा होता है जिसें कारण अधिकांश बालकों की अभिरुचियों मनः स्थिति परिवार व उसके वातावरण से प्रभावित होती है।परिवार व वातावरण के प्रभाव उस पर मानसिक व शारीरिक दोनों रूपों से पड़ते हैं।परिवार में लड़ाई- झगड़ा गाली- गलौज का माहौल जहां उसे झगड़ालू प्रवृत्ति की ओर धकेलता है वहीं प्रोत्साहन शान्ति प्रेम सद्भाव का वातावरण समुचित विकास के पथ का प्रदीप सिद्ध होता है इसी प्रकार वातावरण की स्थितियां भी बालक पर अनुकूल एवं प्रतिकूल प्रभाव अपने कारकों व तत्वों द्वारा डालती हैं।अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक पहलुओं के साथ-साथ उसकी बोलचाल आचार-विचार रहन-सहन को प्रभावित करती हैं। वातावरण का भौतिक पक्ष जहां बालक की शारीरिक बनावट कौशल बोलचाल रंगलिंग आयुभेद को प्रभावित करता है वहीं उसकी सांस्कृतिक पक्ष आचरण वेश-भूषा भाषा- संस्कृति शब्द व्यापार के द्वारा अपना प्रभाव डालता है।
—- चूंकि जन्म से मृत्यु पर्यन्त निरन्तर परिवार व वातावरण का परस्पर सम्बन्ध रहता है। इसलिए इनका प्रत्येक पहलू जन्मने वाले बालक को सकारात्मक व नकारात्मक रूप से समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार प्रभावित करता है तथा उसकी उन्नति व अवनति का कारण भी बनता है।
समस्या कोई भी हो समाधान खोज ही लिए जाते हैं। ऐसा ही निराश बालकों की समस्याओं के सन्दर्भ में कहा जा सकता है।सामान्यतः बालक की निराशा के कारण मुख्य रूप से उसके उसके परिवार व वातावरण से सम्बन्धित हैं इसलिए सुझावों- सुधारों में भी इन्हीं तत्वों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।यह तो निश्चयपूर्वक कहा जा सकता है ।घर परिवार विद्यालय व वातावरण ऐसे पहलू हैं जिनसे बालक प्रगति का सर्वोच्च शिखर स्पर्श कर सकता है बशर्ते कि सभी का सहयोग सकारात्मक हो संघर्षपूर्ण अथवा नकारात्मक नहीं।
हम अशक्त बालकों की सहायता उनका सुधार सहयोग निम्नलिखित उपायों को अपनाकर कर सकते हैं:-
—- अशक्त बालकों के माता-पिता को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए।
—- ऐसे बालकों को अतिसुरक्षा की आवश्यकता होती है अतः उनके माता-पिता को उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर समय से पूरा करते रहना चाहिए और निजी सुरक्षा पर भी ध्यान रखें।
—- परिवार के अन्य सामान्य बालकों से अशक्त बालक की कभी तुलना नहीं करनी चाहिए।माता-पिता बल्कि उसको साथ-साथ उठने-बैठने खेलने व कार्य करने को प्रोत्साहन देना चाहिए। परस्पर सहयोग का वातावरण बनाने का अवसर उपलब्ध करवायें।
—- माता-पिता व उसके परिवारजनों द्वारा अशक्तता की स्थिति में बालक द्वारा की जा रही अनुचित मांगों की पूर्ति कदापि नहीं करनी चाहिए अन्यथा बालक यही समझेगा कि चीखने चिल्लाने व जिद करने से वह अपनी जो चाहे मांग पूरी करवा सकता है।
—- कक्षा व विद्यालय में शिक्षकों को चाहिए कि उसके साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करने के लिए बालकों को प्रात्साहित करें।स्वंय भी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर मित्रवत व्यवहार रखें।
—- उसके साथ सकारात्मक व्यवहार करने के लिए अन्य बालकों को प्रोत्साहित करें। स्वंय माता-पिता भी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर मित्रवत व्यवहार रखें।
—- शिक्षण के समय उनको ऐसा कार्य देना चाहिए जिसे वे सरलतापूर्वक व जल्दी कर सकें। उनमें जिम्मेदारी की भावना भी जगायें।
—- माता-पिता को अपने बच्चों के मित्र अशक्त बच्चों की उपेक्षा न करके उन्हें अपने घर आने का निमन्त्रण देना चाहिए तथा प्रत्येक सम्भव सहयोग व प्रोत्साहन देते रहना चाहिए।
—- बच्चे सर्वाधिक अपने माता-पिता से प्रभावित होते हैं इसलिए आवश्यक है कि माता-पिता के परस्पर और बालक के साथ सम्बन्ध सदैव मधुर व स्नेहपूर्ण हों उनमें बात- बात पर लड़ाई- झगड़ा व मार-पीट न होती रहे।
—- माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों विद्यालय को अशक्त बच्चों से अत्यधिक अपेक्षा न कर उनकी क्षमता व शक्ति को समझना चाहिए अधिक महत्वाकांक्षा पालने से बालक में आत्मविश्वास कम हो जाता है वह अपने को हीन समझने लगता है।
—- अशक्त बालकों को सभी पक्षों की ओर से यह अनुभव करना चाहिए कि वह प्रत्येक कार्य को करने में सक्षम है तथा सभी उसके सहयोगी हैं।
—- अशक्त बालकों के साथ मित्रवत व्यवहार सहयोग की भावना सदैव चेहरे पर मुस्कराहट के साथ मिलना चाहिए।प्रत्येक बार मिलने पर नमस्ते नमस्कार आदि सम्बोधन करना प्रत्येक अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहन देने से बालक में सुधार होगा।
—- बालक को बिल्कुल उन्मुक्त वातावरण मिलना चाहिए।साथ ही उसको यह भी अनुभव होना चाहिए कि वह कार्य करने के लिए स्वतंत्र है।उस पर घर-परिवार या विद्यालय का अनावश्यक नियंत्रण नहीं है।
— अशक्त बच्चों की सहायता करते समय उनकी भावनाओं को समझ लेना चाहिए।
—- चूंकि परिवर्तन एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है इसलिए अशक्त बालकों के सुधार हेतु शीघ्रता न कर र्धर्य का परिचय देना चाहिए और उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए।

इस प्रकार उपरोक्त विवेचनोंपरान्त यह कहा जा सकता है कि बच्चों का अशक्तता के लिए अनेकानेक कारणों में से अधिकांश घर- परिवार व उसके आस-पास के वातावरण से सम्बन्धित हैं तो सुधार परिष्कार भी उसके घर परिवार एवं वातावरण के माध्यम व सहयोग से ही सुगमतापूर्वक हो सकता है।उपाय अथवा सुझाव कोई भी हो उसकी सफलता अपनाये जाने के ढंग और माध्यम के साथ-साथ बालकों की सहभागिता पर भी निर्भर करती है।
(——-लेखक की बालमनोविज्ञान परक कृति क्यों बोलते हैं बच्चे झूठ से. जल्दी से सभी प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो रही है)

*शशांक मिश्र भारती

परिचय - शशांक मिश्र भारती नामः-शशांक मिश्र ‘भारती’ आत्मजः-स्व.श्री रामाधार मिश्र आत्मजाः-श्रीमती राजेश्वरी देवी जन्मः-26 जुलाई 1973 शाहजहाँपुर उ0प्र0 मातृभाषा:- हिन्दी बोली:- कन्नौजी शिक्षाः-एम0ए0 (हिन्दी, संस्कृत व भूगोल)/विद्यावाचस्पति-द्वय, विद्यासागर, बी0एड0, सी0आई0जी0 लेखनः-जून 1991 से लगभग सभी विधाओं में प्रथम प्रकाशित रचना:- बदलाव, कविता अक्टूबर 91 समाजप्रवाह मा0 मुंबई तितली - बालगीत, नवम्बर 1991, बालदर्शन मासिक कानपुर उ0प्र0 -प्रकाशित पुस्तकें हम बच्चे (बाल गीत संग्रह 2001) पर्यावरण की कविताएं ( 2004) बिना बिचारे का फल (2006/2018) क्यो बोलते है बच्चे झूठ (निबध-2008/18)मुखिया का चुनाव (बालकथा संग्रह-2010/2018) आओ मिलकर गाएं(बाल गीत संग्रह 20011) दैनिक प्रार्थना(2013)माध्यमिक शिक्षा और मैं (निबन्ध2015/2018) स्मारिका सत्यप्रेमी पर 2018 स्कूल का दादा 2018 अनुवाद कन्नड़ गुजराती मराठी संताली व उड़िया में अन्यभाषाओं में पुस्तकें मुखिया का चुनाव बालकथा संग्रह 2018 उड़िया अनुवादक डा0 जे.के.सारंगी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन -जून 1991 से हास्य अटैक, रूप की शोभा, बालदर्शन, जगमग दीपज्योति, देवपुत्र, विवरण, नालन्दा दर्पण, राष्ट्रधर्म, बाल साहित्य समीक्षा, विश्व ज्योति, ज्योति मधुरिमा, पंजाब सौरभ, अणुव्रत, बच्चों का देश, विद्यामेघ, बालहंस, हमसब साथ-साथ, जर्जर कश्ती, अमर उजाला, दैनिक जनविश्वास, इतवारी पत्रिका, बच्चे और आप, उत्तर उजाला, हिन्दू दैनिक, दैनिक सबेरा, दै. नवज्योति, लोक समाज, हिन्दुस्तान, स्वतंत्र भारत, दैनिक जागरण, बालप्रहरी, सरस्वती सुमन, बाल वाटिका, दैनिक स्वतंत्र वार्ता, दैनिक प्रातः कमल, दैं. सन्मार्ग, रांची एक्सप्रेस, दैनिक ट्रिब्यून, दै.दण्डकारण्य, दै. पायलट, समाचार जगत, बालसेतु, डेली हिन्दी मिलाप उत्तर हिन्दू राष्ट्रवादी दै., गोलकोण्डा दर्पण, दै. पब्लिक दिलासा, जयतु हिन्दू विश्व, नई दुनिया, कश्मीर टाइम्स, शुभ तारिका, मड़ई, शैलसूत्रं देशबन्धु, राजभाषा विस्तारिका, दै नेशनल दुनिया दै.समाज्ञा कोलकाता सहित देश भर की दो सौ से अधिक दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, द्वैमासिक, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक व वार्षिक पत्र-पत्रिकाओं में अनवरत। अन्तर जाल परः- 12 अगस्त 2010 से रचनाकार, साहित्य शिल्पी, सृजनगाथा, कविता कोश, हिन्दी हाइकु, स्वर्गविभा, काश इण्डिया ,मधेपुरा टुडे, जय विजय, नये रचनाकार, काव्यसंकलन ब्लाग, प्रतिलिपि साहित्यसुधा मातृभाषाडाटकाम हिन्दीभाषा डाटकाम,युवाप्रवर्तक,सेतु द्विभाषिक आदि में दिसम्बर 2018 तक 1000 से अधिक । ब्लागसंचालन:-हिन्दी मन्दिरएसपीएन.ब्लागपाट.इन परिचय उपलब्ध:-अविरामसाहित्यिकी, न्यूज मैन ट्रस्ट आफ इण्डिया, हिन्दी समय मा. बर्धा, हिन्दुस्तानी मीडियाडाटकाम आदि। संपादन-प्रताप शोभा त्रैमा. (बाल साहित्यांक) 97, प्रेरणा एक (काव्य संकलन 2000), रामेश्वर रश्मि (विद्यालय पत्रिका 2003-05-09), अमृतकलश (राष्ट्रीय स्तर का कविता संचयन-2007), देवसुधा (प्रदेशस्तरीय कविता संचयन 2009),देवसुधा (अ भा कविता संचयन 2010), देवसुधा-प्रथम प्रकाशित कविता पर-2011,देवसुधा (अभा लघुकथा संचयन 2012), देवसुधा (पर्यावरण के काव्य साहित्य पर-2013) देवसुधा पंचम पर्यावरणविषयक कविताओं पर 2014 देवसुधा षष्ठ कवि की प्रतिनिधि काव्यरचना पर 2014 देवसुधा सात संपादकीय चिंतन पर 2018 सह संपादन लकड़ी की काठी-दो बालकविताओं पर 2018 आजीवन.सदस्य/सम्बद्धः-नवोदित साहित्यकार परिषद लखनऊ-1996 से -हमसब साथ-साथ कला परिवार दिल्ली-2001 से -कला संगम अकादमी प्रतापगढ़-2004 से -दिव्य युग मिशन इन्दौर-2006 से -नेशनल बुक क्लव दिल्ली-2006 से -विश्व विजय साहित्य प्रकाशन दिल्ली-2006 से -मित्र लोक लाइब्रेरी देहरादून-15-09-2008 से -लल्लू जगधर पत्रिका लखनऊ-मई, 2008 से -शब्द सामयिकी, भीलबाड़ा राजस्थान- -बाल प्रहरी अल्मोड़ा -21 जून 2010 सेव वर्जिन साहित्य पीठ नई दिल्ली 2018 से संस्थापकः-प्रेरणा साहित्य प्रकाशन-पुवायां शाहजहांपुर जून-1999 सहसंस्थापक:-अभिज्ञान साहित्यिक संस्था बड़ागांव, शाहजहांपुर 10 जून 1991 प्रसारणः- फीबा, वाटिकन, सत्यस्वर, जापान रेडियो, आकाशवाणी पटियाला सहयोगी प्रकाशन- रंग-तरंग(काव्य संकलन-1992), काव्यकलश 1993, नयेतेवर 1993 शहीदों की नगरी के काव्य सुमन-1997, प्रेरणा दो 2001 प्यारे न्यारे गीत-2002, न्यारे गीत हमारे 2003, मेरा देश ऐसा हो-2003, सदाकांक्षाकवितांक-2004, सदाकांक्षा लघुकथांक 2005, प्रतिनिधि लघुकथायें-2006, काव्य मंदाकिनी-2007, दूर गगन तक-2008, काव्यबिम्ब-2008, ये आग कब बुझेगी-2009, जन-जन के लिए शिक्षा-2009, काव्यांजलि 2012 ,आमजन की बेदना-2010, लघुकथा संसार-2011, प्रेरणा दशक 2011,आईनाबोलउठा-2012,वन्देमातरम्-2013, सुधियों के पल-2013, एक हृदय हो भारत जननी-2015,काव्यसम्राटकाव्य एवं लघुकथासंग्रह 2018, लकड़ी की काठी एक बालकाव्य संग्रह 2018 लघुकथा मंजूषा दो 2018 लकड़ी की काठी दो 2018 मिली भगत हास्य व्यंग्य संग्रह 2019 जीवन की प्रथम लघुकथा 2019 आदि शताधिक संकलनों, शोध, शिक्षा, परिचय व सन्दर्भ ग्रन्थों में। परिशिष्ट/विशेषांकः-शुभतारिका मा0 अम्बाला-अप्रैल-2010 सम्मान-पुरस्कारः-स्काउट प्रभा बरेली, नागरी लिपि परिषद दिल्ली, युगनिर्माण विद्यापरिषद मथुरा, अ.भा. सा. अभि. न. समिति मथुरा, ए.बी.आई. अमेरिका, परिक्रमा पर्यावरण शिक्षा संस्थान जबलपुर, बालकन जी वारी इण्टरनेशनल दिल्ली, जैमिनी अकादमी पानीपत, विन्ध्यवासिनी जन कल्याण ट्रस्ट दिल्ली, वैदिकक्रांति परिषद देहरादून, हमसब साथ-साथ दिल्ली, अ.भा. साहित्य संगम उदयपुर, बालप्रहरी अल्मोड़ा, राष्ट्रीय राजभाषा पीठ इलाहाबाद, कला संगम अकादमी प्रतापगढ़, अ. भा.राष्ट्रभाषा विकास संगठन गाजियाबाद, अखिल भारतीय नारी प्रगतिशील मंच दिल्ली, भारतीय वाङ्मय पीठ कोलकाता, विक्रमशिला विद्यापीठ भागलपुर, आई.एन. ए. कोलकाता हिन्दी भाषा सम्मेलन पटियाला, नवप्रभात जनसेवा संस्थान फैजाबाद, जयविजय मासिक, काव्यरंगोली साहित्यिक पत्रिका लखीमपुर राष्ट्रीय कवि चौपाल एवं ई पत्रिका स्टार हिन्दी ब्लाग आदि शताधिक संस्था-संगठनों से। सहभागिता-राष्ट्रीय- अन्तर्राष्टीय स्तर की एक दर्जन से अधिक संगोष्ठियों सम्मेलनों-जयपुर, दिल्ली, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, देहरादून, अल्मोड़ा, भीमताल, झांसी, पिथौरागढ़, भागलपुर, मसूरी, ग्वालियर, उधमसिंह नगर, पटियाला अयोध्या आदि में। विशेष - नागरी लिपि परिषद, राजघाट दिल्ली द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ वर्ग निबन्ध प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार-1996 -जैमिनी अकादमी पानीपत हरियाणा द्वारा आयोजित तीसरी अ.भा. हाइकु प्रतियोगिता 2003 में प्रथम स्थान -हम सब साथ-साथ नई दिल्ली द्वारा युवा लघुकथा प्रतियोगिता 2008 में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति सम्मान। -सामाजिक आक्रोश पा. सहारनपुर द्वारा अ.भा. लघुकथा प्रति. 2009 में सराहनीय पुरस्कार - प्रेरणा-अंशु द्वारा अ.भा. लघुकथा प्रति. 2011 में सांत्वना पुरस्कार --सामाजिक आक्रोश पाक्षिक सहारनपुर द्वारा अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता-2012 में सराहनीय पुरस्कार -- जैमिनी अकादमी पानीपत हरियाणा द्वारा आयोजित 16 वीं अ.भा. हाइकु प्रतियोगिता 2012 में सांत्वना पुरस्कार ,जैमिनी अकादमी पानीपत हरियाणा द्वारा आयोजित 24 वीं अ.भा. लघुकथा प्रतियोगिता 2018 में सांत्वना पुरस्कार सम्प्रति -प्रवक्ता संस्कृत:-राजकीय इण्टर कालेज टनकपुर चम्पावत उत्तराखण्ड स्थायी पताः- हिन्दी सदन बड़ागांव, शाहजहांपुर- 242401 उ0प्र0 दूरवाणी:- 9410985048, 9634624150 ईमेल shashank.misra73@rediffmail.com/ devsudha2008@gmail.com