भजन/भावगीत

फूलों-कलियों ने महफिल सजाई (भावगीत)

फूलों-कलियों ने महफिल सजाई, जन्मदिन तेरा है 
सारी सृष्टि आज महकाई, जन्मदिन तेरा है-

अंबर में फैले उजियारे,
सूरज चंदा नजर उतारें
आज तारों ने महफिल सजाई, जन्मदिन तेरा है
फूलों-कलियों ने महफिल सजाई जन्मदिन तेरा है-

खुशियों की बारात सजी ऐ
शहनाई भी गूंज उठी है
आज दीपों ने महफिल सजाई, जन्मदिन तेरा है
फूलों-कलियों ने महफिल सजाई जन्मदिन तेरा है-

रास रचाएं श्याम सांवरिया
नाच रही राधा होके बांवरिया
आज मुरली ने महफिल सजाई, जन्मदिन तेरा है
फूलों-कलियों ने महफिल सजाई जन्मदिन तेरा है-

हर्षित है जग का हर कोना
बरसे चांदी बरसे सोना
आज आनंद ने महफिल सजाई, जन्मदिन तेरा है
फूलों-कलियों ने महफिल सजाई जन्मदिन तेरा है-

आशीषें ले सुरगण आए
सब मिल झूमें-नाचें-गाएं
आज रौनक ने महफिल सजाई, जन्मदिन तेरा है
फूलों-कलियों ने महफिल सजाई जन्मदिन तेरा है-

(तर्ज़-अपनी करुणा का जाम पिलादे, मैय्याजी तेरी जय होवे————-)

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

One thought on “फूलों-कलियों ने महफिल सजाई (भावगीत)

  • लीला तिवानी

    प्रिय शिप्रा,
    जन्मदिन मुबारक हो,

    आपको आशीर्वाद मिले बड़ों से,
    सहयोग मिले छोटों से,
    खुशियां मिले जग से,
    प्यार मिले सब से,
    दिल मिले रब से,
    यही दुआ है सबसे.

Comments are closed.