सामाजिक

बलात्कार एक जघन्य अपराध

बलात्कार एक ऐसा अपराध जिसके बारे में सुनते ही हमारे मन में खौफ और आक्रोश दोनों पैदा हो जाते हैं। खौफ तो यह सोचकर कि आने वाला समय कितना भयावह होगा और आक्रोश यह सोचकर कि आज इंसान नीचता की सारी हदें पार करता जा रहा है, अपनी माँ बहनों को भी रौंदता जा रहा है। जब भी देश में ऐसी घटना घटती है तो जनता हाथों में मोमबत्ती उठाये सड़कों पर आ जाती है कि सरकार ठोस कदम उठाए, कड़े से कड़े कानून बनाये लेकिन दो चार दिन बाद सब कुछ भूल जाती है।
        बलात्कार का जिक्र आते ही एक बात कही जाती है कि पुरुषों को अपनी सोच बदलनी होगी लेकिन औरतें अपने गिरेबान में नहीं झांक पाती हैं। वो नहीं समझ पाती हैं पुरुषों की सोच के साथ साथ उन्हें भी अपनी सोच अपना पहनावा बदलना होगा वरना हमें समाज सुधार की आस छोड़ देनी चाहिए। आज औरतें खुद को खुद ही उपभोग की वस्तु की तरह पेश करती हैं। औरतें पुरुषों की बराबरी और आधुनिकता के नाम पर नग्नता को बढ़ावा देती जा रही हैं। नग्नता का जिक्र करते ही औरतें चिल्लाने लगती हैं कि हम क्या पहनेंगी, क्या नहीं पहनेंगी, इसका फैसला हम लेंगी। वहीं दूसरी और कुछ बुद्धिजीवी सवाल करते हैं कि छोटी बच्चियों के हर रोज बलात्कार हो रहे हैं वो बच्चियां कौनसा अंगप्रदर्शन करती हैं। उनका सवाल भी जायज पर वो समस्या की गहराई में नहीं जाते हैं।
       हवस एक नशा है जिसके वशीभूत होने पर इंसान को कुछ समझ नहीं आता है, बस उसे एक ही चीज सूझती है कि कैसे भी अपनी कामाग्नि अपनी हवस को शांत करनी है। इसके लिए वो ऐसा शिकार तलाशता है जो उसे आसानी से मिल जाये। हमारी अबोध बालिकाएं, कमजोर लड़कियां/महिलाएं उस हवस के भेड़िये का आसानी से शिकार बन जाती हैं। औरत के द्वारा खुद को उपभोग की वस्तु की तरह पेश करने के कारण पुरुष मन में भावनाएं जागृत होती हैं। औरत के अर्द्धनग्न पहनावे के कारण कामाग्नि सुलगने लगती है और इस कामाग्नि में घी का काम टीवी, मोबाइल, इंटरनेट पर उपलब्ध पोर्न साइट कर देती हैं। जिसके कारण पुरुष का खुद पर नियंत्रण नहीं रहता और वो कामाग्नि के वशीभूत हो जाता है। इस कामाग्नि को शांत करने के लिए वो शिकार तलाशता है और हमारी अबोध बच्चियां, कमजोर महिलाएं ठीक उसी तरह आसानी से उसका शिकार बन जाती हैं जिस तरह से एक निर्बल आदमी एक लुटेरे का शिकार बन जाता है।
                 इसीलिए हमारा पहनावा बहुत अहमियत रखता है क्योंकि हमारे द्वारा किये गए अंगप्रदर्शन से पुरुषों की कामाग्नि भड़कती जिसका खामियाजा हमारी माँ, बहनों को भुगतना पड़ता है। औरतें अक्सर कहती हैं कि औरतें तो कभी किसी पुरुष का बलात्कार नहीं करती जबकि पुरुष अर्द्धनग्न घूमते रहते हैं। असलियत में सच्चाई यह है कि एक औरत में एक पुरूष की तुलना में 8 गुणा कामाग्नि होती लेकिन एक औरत में एक पुरुष की तुलना में संयम 18 गुणा होता है। इसी संयम के आधार पर औरतें खुद को पुरुषों के मुकाबले शांत रख पाती हैं। आजकल बहुत सी लड़कियां और महिलाएं सोचती हैं कि छोटे कपड़े पहनने से वो अधिक कामुक नजर आएंगी, जो कि उनके मन का वहम है क्योंकि आज भी दुनिया का सबसे कामुक पहनावा साड़ी है। आधुनिकता, कामुकता और सुंदरता पहनावे से झलकती ना कि नग्नता से झलकती है। दुनिया का एक कड़वा सच यह भी है कि यदि कोई महिला या पुरुष खुद को पूर्ण रूप से नग्न होकर आईने में देखे तो उसकी खुद की नजरें भी शर्म से झुक जाएंगी। आज चंद पैसों और झूठी शान के लिए लगभग हर फिल्म में, हर नाटक में और हर विज्ञापन में औरतें खुद को उपभोग की वस्तु की तरह ही इस्तेमाल कर रही हैं। आज के समय में अधिकतर लड़कियों और महिलाओं की आदर्श रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू जैसी महान आत्माएं नहीं बल्कि पैसों और नाम के लिए कास्टिंग काउच से गुजरने वाली हीरोइन और सन्नी लियोन जैसी पोर्न स्टार हैं।
          अब आप खुद ही सोचिए आज के इस परिवेश में औरत के खुद को बदले बिना केवल पुरुषों की सोच बदलने से क्या बलात्कार की घटनाएं रुक जाएंगी। दूसरे शब्दों में कहूँ तो जब तक औरत आधुनिकता के नाम पर नग्नता को बढ़ावा देती रहेगी तब तक परिस्थितियों में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। जिस दिन खुद औरत नग्नता का परित्याग कर शालीनता को अपना लेगी उसी दिन से बलात्कार जैसी घटनाएं लगभग बंद हो जाएंगी।

डॉ. सुलक्षणा अहलावत

पूरा नाम : डॉ सुलक्षणा अहलावत (Dr. Sulaxna Ahlawat) पति का नाम : श्री विकास शर्मा वर्तमान पता : डॉ सुलक्षणा अहलावत C/o लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, सैनी एनक्लेव, वार्ड नंबर 4, फ्रेंड्स कॉलोनी, नजदीक केडीएम स्कूल, सोहना-122103 मोबाइल नंबर : 094166-80007 ईमेल एड्रेस : dr.sulaxna@gmail.com शिक्षा :  एमए, एमफिल, पीएचडी (अंग्रेजी) जनम : 18 नवंबर 1981 रूचि : लेखन, अध्ययन कार्य क्षेत्र : प्रवक्ता अंग्रेजी (शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार) साहित्यिक यात्रा : रचनाएँ निम्न हिंदी समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं: 1. खबर खखाटा (साप्ताहिक) चरखी दादरी हरियाणा 2. दिशेरा टाइम्स (साप्ताहिक) रायबरेली उत्तर प्रदेश 3. विद्रोही आवाज (साप्ताहिक) सूरत गुजरात 4. लोकजंग (दैनिक) भोपाल मध्य प्रदेश 5. शिखर विजय (साप्ताहिक) सीकर राजस्थान 6. देहाती रत्न (मासिक) कैथल हरियाणा 7. रेड हैन्डेड (दैनिक) दिल्ली 8. हमारा मैट्रो (दैनिक) दिल्ली 9. हरिभूमि (दैनिक) रोहतक हरियाणा 10. सौरभ दर्शन (पाक्षिक) भीलवाड़ा राजस्थान 11. भिवानी हलचल (साप्ताहिक) भिवानी हरियाणा       निम्न पत्रिकाओं में मेरी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं: 1. शिक्षा सारथी (मासिक) शिक्षा विभाग हरियाणा 2. ट्रू मीडिया (मासिक) दिल्ली 3. विश्वगाथा (त्रैमासिक) सुंदर नगर गुजरात 4. महकता अहीरवाल (मासिक) गुरुग्राम हरियाणा 5. फर्स्ट न्यूज़ (द्विमासिक) कोलकाता पश्चमी बंगाल 6. जय विजय (मासिक) नवी मुंबई महाराष्ट्र 7. अखण्ड भारत, स्वप्न से यथार्थ तक (त्रैमासिक) दिल्ली 8. पटवारी अभिमत (मासिक) भोपाल मध्य प्रदेश    निम्न वेबसाइट्स और ब्लॉग्स पर मेरी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं: 1. Pratilipi.com 2. Sahityapedia.com 3. Azadmedia24.com 4. Haryanafolk.blogspot.com 5. Haryanaviragni.blogspot.com 6. Mppatwari.com 7. uttamvidrohi.blogspot.in 8. Jayvijay.co 9. kavyasagar.com               मेरी निम्न ईबुक प्रकाशित हो चुकी है: 1. मेरे बोल मेरी पहचान (हिंदी कविता संग्रह) Syahee.com     निम्न समाचार पत्र और वेबसाइट पर मेरा साहित्यिक जीवन परिचय प्रकाशित हो चुका है: 1. भिवानी हलचल (साप्ताहिक) भिवानी हरियाणा 2. Samaysapeksh.com