गीतिका/ग़ज़ल

गजल

उम्र दर उम्र यूं रह – नुमाई करो |
उम्र दर उम्र से आशनाई करो |

उम्र दर उम्र का तकाजा रहा |
उम्र दर उम्र तुम बे – वफाई करो |

उम्र दर उम्र गर इश्क़ होता रहे |
उम्र दर उम्र बस ‘ दिलरुबाई करो |

उम्र दर उम्र आला ‘ खुदा हो गये |
उम्र दर उम्र जिनकी खुदाई करो |

उम्र दर उम्र मुमकिन जवानी कहां |
उम्र दर उम्र तुम मुहँ भराई करो |

उम्र दर उम्र जब मक्तलों में रहे |
उम्र दर उम्र फिर पारसाई करो |

उम्र दर उम्र बस चर्चा होगा तेरा |
उम्र दर उम्र गर मुँह दिखाई करो |

उम्र दर उम्र मैं खाक होता रहूं |
उम्र दर उम्र ख़्वाबे हवाई करो |

उम्र दर उम्र अरविन्द क्या चाहते |
उम्र दर उम्र फिर हमनवाई करो |

कुमार अरविन्द

नाम - कुमार अरविन्द ( अरविन्द शुक्ला ) पिता का नाम - राम बहादुर शुक्ला पता - ग्राम - बंजरिया , पोस्ट विशुनपुर संगम , इंटियाथोक गोंडा यूपी ( 271202 ) शिक्षा - वनस्पति शास्त्र में परास्नातक लेखन शैली - गजल मोब. - 9415604118 दैनिक हमारा मेट्रो , वर्तमान अंकुर , राष्ट्रीय सहारा , दैनिक भास्कर अमर उजाला , अमर उजाला काव्य और बेव पत्रिकाओं जैसे कागज़ दिल , सावन , आदि में प्रकाशित