समाचार

दीपक मेहता की समाजसेवा

अगस्त के अंतिम दिनों और सितम्बर के आरम्भिक समय समाजसेवी दीपक मेहता ने मदमहेश्वर और कल्पेश्वर धाम की यात्रा की; यात्रा से लौटते ही वे पुनः समाजसेवा में लग गए।

शीत ऋतु के निकट आने पर डांग मे लड़कियों के लक्ष्मी कन्या छात्रालय और लड़कों के विष्णु कुमार छात्रालय में कम्बल और गद्दे भी पहुंचाए। लड़कों के छात्रालय में पंखों की कमी थी, वर्तमान मौसम में पंखों की आवश्यक्ता थी, उसको पूरा करने के लिए उन्हें 2 पंखे दिए। छात्रालय दीपक बन्धु ने स्वयं बनवाया था।

दीपक मेहता के एक रिश्ते के अंकल उनके समाजसेवा कार्यों में लागत मूल्य पर वस्तुएं उपलब्ध करवाते हैं। चढ़वान अनाथाश्रम मे 32 बच्चो को अधिक आवश्यकता होने के कारण पूरे वर्ष के लिए  निःशुल्क दो जोड़ी स्कूल ड्रेस दिए।

चढ़वान अनाथाश्रम को पक्का बनाने और एक पक्के स्कूल का निर्माण करने के लिए भी दीपक बन्धु ने राउंड टेबल नामक संस्था से समझौता किया है। दीपक मेहता इसका 25% खर्चा उठाएंगे।