गीत/नवगीत

गीत – हमें जमीं से प्यार है।

थार ही बस थार है,
कि जिंदगी खुमार है।
जिंदगी के मायने क्या,
हमें जमीं से प्यार है।।1।।

तीज, बीज, चैदहवीं,
प्रकाश लाती पूर्णिमा।
दूर-दूर ढाणियां पर,
पास-पास दिल जमा।।2।।

प्रीत-रीत, वाह अनूठी,
रोज एक त्यौहार है।
जिंदगी के मायने क्या,
हमें जमीं से प्यार है।।3।।

सबके साथ भ्राता भाव,
प्यार की मणी है हम।
कह दिया जो कर दिया,
कि बात के धनी है हम।।4।।

बात-बात पर खरे,
प्राण भी निसार है।
जिंदगी के मायने क्या,
हमें जमीं से प्यार है।।5।।

वक्त बहुत रहा सुनहरा,
जिसको आज हम अधीर।
वीर, धीर औ गम्भीर,
यहाँ हुए अनेक पीर।।6।।

जिनके मेले, धूमधाम,
गांव-गांव मजार है।
जिंदगी के मायने क्या,
हमें जमीं से प्यार है।।7।।

रेत टीले, ऊँट यहाँ,
मोर पंख हुजूर हम।
खेजड़ी, रोहिड़ा बहुत,
वृक्ष है जरूर कम।।8।।

मगर न मलाल कोई,
सर जुनूं सवार है।
जिंदगी के मायने क्या,
हमें जमीं से प्यार है।।9।।

मुकेश बोहरा ‘अमन’

मुकेश बोहरा 'अमन'

पिता का नाम - स्व. श्री पारसमल बोहरा (जैन) माता का नाम - स्व. श्रीमती शान्ति देवी धर्मपत्नि - श्रीमती शान्ति बोहरा ‘शान्त’ अनुज भ्राता - श्री राहुल बोहरा ‘अमन’ संतान - 1. कार्तिक बोहरा 2. कु. संध्या बोहरा जन्म तिथि - 20.07.1984 शैक्षणिक योग्यता - अधि-स्नातक (हिन्दी), बी.एड. व्यवसाय:- शिक्षण कार्य, राजकीय सेवा में अध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सांसियों का तला, बाड़मेर राजस्थान भारत प्रकाशित कृतियां - 1. महिला सशक्तिकरण को लेकर कालजयी कृति ‘‘हिम्मत है तो वार करो’’ 2. ओरण-गोचर संरक्षण को लेकर पुस्तक ‘‘ओरण हमारी धरोहर’’ 3. बाल साहित्य में ‘‘भगवान हमारे दादाजी’’ रूचियां:- काव्य लेखन, गद्य लेखन, स्वतंत्र पत्रकारिता, समाज-सेवा, किताबें पढ़ना आदि । स्थायी पता - अमन भवन, महावीर सर्किल, जूना केराडू मार्ग, बाड़मेर राजस्थान भारत 344001 मोबाईल नम्बर:- 8104123345, फेसबुक - कवि मुकेश अमन Email - mukesh.marsa@gmail.com