समाचार

वरिष्ठ पत्रकार शम्भू पंवार को प्रबुद्वजन सम्मान

जयपुर 3 अक्टूबर। राजस्थान के प्रमुख सामाजिक संगठन “भाविका जन कल्याण संस्थान “जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय सामाजिक समरसता महासंगम एवं प्रबुद्धजन सम्मान समारोह राज्य कृषि प्रबंध संस्थान दुर्गापुरा में आयोजित किया गया।
  समारोह के अतिथि राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी,राज्य अधीनस्थ कर्मचारी  चयन बोर्ड के अध्यक्ष बीएल जाटावत ( आईएएस ),गोपाल के सावत पूर्व राज्य मंत्री,ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं ग्लोबल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित राष्ट्रीय हिंदी पत्रिका “ट्रू मीडिया “(दिल्ली)के राजस्थान हेड वरिष्ठ पत्रकार शम्भू पंवार को स्वच्छ और निर्भीक पत्रकारिता के लिए प्रबुद्ध जन  सम्मान से सम्मानित किया ।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य प्रतिभाओं को भी प्रबुद्धजन सम्मान से नवाजा गया। समारोह  के प्रारंभ में भाविका जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सीताराम नारनोलिया,गोपाल कंडा वरिया ,योगेश नागर ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का संचालन बी.डी. कुमावत ने किया।
इस अवसर पर समारोह में  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा, आईएफएस दिलराज प्रभाकर, आईपीएस सत्यवीर सिंह, कवींद्र सिंह नागर, आजतक के राजस्थान हेड शरद कुमार, एडीजी यशवंत पाल सिंह, आरजेएस बृजपाल सिंह, राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद जाखड़, आरएएस भंवरलाल, सत्य माइक्रो कम्पनी लिमिटेड के चेयरमैन विवेक तिवारी, एनआरआई मनोज बरुआ, बी .आर भूकर,अमित सिंह मामडोली प्रदेश अध्यक्ष करणी सेना राजपूत समाज अध्यक्ष,   आशीष मेहता अध्यक्ष युवा बोर्ड , अभिषेक यादव आरएएस,  अमित लहरी वाल्मीकि समाज अध्यक्ष, रामकिशोर,नायक महासभा अध्यक्ष, बनवारी लाल ,यादव महासभा अध्यक्ष, रमेश कच्छावा,दमामी समाज प्रदेश अध्यक्ष, प्रभु लाल बारोलिया  प्रदेश अध्यक्ष धोबी समाज, एनजी रप्पा  लक्ष्मी सुथार,आरटीएस, गुजरात मिसेज ब्यूटी क्वीन निशा चावड़ा,  आदि मौजूद रहे।