भजन/भावगीत

नौ दिन माता के

 

जय अंबे ,अष्ट भवानी अंबे माँ
सिंह भवानी जय माँ, जगदंबे अंबे माँ।।
१)जय माँ शैलपुत्री ,आ जाओ मेरी माँ,
धन – धान्यप्रदायिनी मेरी माँ ।
शेर पर सवारी कर ,दुष्टों का संहार करो माँ।।
२)जय माँ ब्रह्मचारिणी ,आ जाओ मेरी माँ,
बुद्धि विवेक प्रदान कर, सब का कल्याण करो माँ।
त्याग- संयम- वैराग्य प्रदायिनी मेरी माँ।
३)जय माँ चंद्रघंटा ,आ जाओ मेरी माँ
पापों का विनाश कर वीरता प्रदायिनी मेरी माँ।
४)जय माँ कुष्मांडा, आ जाओ मेरी माँ
रोग शोक नाशिनी ,यश वृद्धि प्रदायिनी, मेरी माँ।
५)जय माँ स्कंदमाता आ जाओ मेरी माँ।
मोक्ष- द्वार प्रदायिनी, चिंता दुख- हारणी मेरी माँ।
६)जय माँ कात्यायनी ,आ जाओ मेरी माँ,
अद्भुत शक्ति प्रदान कर, दिव्य- स्वरूप दायिनी
आ जाओ मेरी माँ
७) जय माँ कालरात्रि, आ जाओ मेरी माँ।
दुश्मन का विनाश कर, दुष्टों का संहार करो मेरी माँ।।
८)जय माँ महागौरी ,आ जाओ मेरी माँ।
सर्व -सुख प्रदायनी, सुंदर- वर प्रदान कर मेरी माँ।।
९)जय माँ सिद्धिदात्री, आ जाओ मेरी माँ।
सब दुख दूर कर ,अमरत्व प्रदान करो मेरी माँ ।।

अष्ट भवानी दुर्गा माँ, सिंह वाहिनी मेरी माँ ।।
आ जाओ मेरी माँ आ जाओ मेरी माँ।।

संध्या चतुर्वेदी

अहमदाबाद गुजरात

संध्या चतुर्वेदी

काव्य संध्या मथुरा (उ.प्र.) ईमेल sandhyachaturvedi76@gmail.com