भजन/भावगीत

मैय्या का स्वागत कर लें

                                                   नवरात्रि पर्व पर विशेष

 

मैय्या आ रही है द्वार, आओ स्वागत कर लें
मैय्या आ गई है द्वार, आओ स्वागत कर लें
आओ स्वागत कर लें, कलश को जल से भर लें
मैय्या आ रही है द्वार, आओ स्वागत कर लें-

1.लाल चुनरिया लाए हैं हम, चोला लाल ले आए
लाल-लाल चूड़ा मैय्या का, बिंदिया लाल ले आए- मैय्या आ———

2.फूलों से दरबार सजाएं, रंगोली भी बनाएं
फूलों के गजरे-माला ले, मैय्या को पहनाएं- मैय्या आ———

3.पूजन-वंदन-अर्चन करके, खेतरी बीजें प्यारी
मन से मां को याद करें, महकाएगी मां फुलवारी- मैय्या आ———

4.पान-सुपारी-ध्वजा-नरेला, मां की भेंट चढ़ाएं
कदली, फल, किशमिश-मेवा से, मां का भोग लगाएं- मैय्या आ———

5.ढोलक-छैने खूब बजाएं, भजन प्रेम से गाएं
मैय्या दरश दिखाने आई, खुशियां खूब मनाएं- मैय्या आ———

 

यह ब्लॉग भी पढ़ें-
मैय्या भजनमाला

मैय्या भजनमाला

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

One thought on “मैय्या का स्वागत कर लें

  • लीला तिवानी

    नवरात्र का पहला दिन, मां शैलपुत्री की पूजा

    मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों में सर्वप्रथम हिमालय की कन्या मां शैलुपुत्री की पूजा होती है। आज आश्विन शुक्ल प्रतिपदा है और आज देवी के इसी स्वरूप की पूजा हो रही है। सबको नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं.

Comments are closed.