समाचार

राजेश पुरोहित राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

झालावाड:- भवानीमंडी के साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” को मरु नगरी बीकानेर में राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। पुरोहित ने बताया कि युथ वर्ल्ड न्यूज बीकानेर द्वारा आयोजित सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन एवम राष्टीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवार्ड 2018 के राष्ट्रीय स्तर के  दो दिवसीय समारोह में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन हेतु राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया।
  मरु नगरी बीकानेर में आयोजित समारोह में पुरोहित को राष्ट्रपति अवार्डी राजेन्द्र कपूर, देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री पूनम माटिया, दिल्ली, प्राकृतिक चिकित्सक ऋषिकेश अनिता तंवर,एडवोकेट सुमन सिंह शेखावत, समाजसेवी गुमान सिंह राजपुरोहित, डॉ. चेतनप्रकाश राजपुरोहित, अमन लवली मोंगा, दिल्ली की समाजसेवी राजकंवर राठौड़,फ़िल्म प्रोड्यूसर अशोक सिंह शक्तावत, जयपुर के समाजसेवी देव शर्मा, राज शर्मा, पूनम खंगारोत, हेमा जोशी जी, ललिता संजीव महारावल, यूथ वर्ल्ड के प्रधान संपादक भेरूसिंह राजपुरोहित के कर कमलों से प्रदान किया।
   पुरोहित की रचनाएं राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं के साथ ही अमेरिका, नेपाल,आस्ट्रेलिया, कनाडा के समाचार पत्रों में प्रकाशित होती है।   इस उपलब्धि पर उन्हें साहित्यकारों ने बधाइयाँ दी है।