समाचार

विकलांग बल समाचार : अनिल कुमार सक्सेना और चन्द्रमोहन सिंह सजवाण

     
अनिल कुमार सक्सेना और चंदमोहन सिंह सजवाण का चयन विकलांग सलाहकार बोर्ड, उत्तराखंड शासन में हो गया है। वे विकलांग हित मे कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह अवैतनिक और संवैधानिकेत्तर पद है, केवल चर्चा के समय दैनिक खर्चा (अधिकतम 2000/-) दिया जाएगा।

दिनांक 23/10/2018 को मुनिशाबा सेवा सदन संस्थान की ओर से  विकलांगता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनिल कुमार सक्सेना और चंदमोहन सिंह सजवाण को “दिव्यांग महत्वाकांक्षी पुरूस्कार” से पुरस्कृत भी किया गया। विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने उन्हें प्रशस्तिपत्र प्रदान किया ।