समाचार

विकलांग बल समाचार : हेमन्त कुशवाहा

मध्यप्रदेश में विकलांगों पर बढ़ते अत्याचारों, और सरकार की उदासीनता के चलते विभिन्न विकलांग संस्थाओं ने विकलांग वोटबैंक के लिए जुड़कर मतदान करने का निश्चय किया है। हेमन्त कुशवाहा ने विकलांग मतदाताओं तक जानकारी घर घर पहुंचाने पर जोर दिया।

इसके लिए अंबाह में दिव्यांग मतदाता जागरूकता संगोष्ठी में हेमन्त कुशवाहा ने विकलांगों को बिना डर अपना वोट ईमानदारी से देने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में मतदाता केंद्र में विकलांगो के लिए सुविधाओं जानकारी दी गई।

मोरैन में दीपक कुमार माहौर की अध्यक्षता में में हेमन्त कुशवाहा के समक्ष विकलांगों को मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई।