कविता

भारतीय परमाणु बिजली घर

22 रिएक्टर 6780 मेगावाट बिजली उत्पादन की रखते क्षमता।
9 रिएक्टर 6700 मेगावाट क्षमता के निर्माण की शीघ्र होगी पूर्णता।।
गुणवत्ता सुरक्षा नियमों का निष्ठा समर्पण से होता पालन।
सैंकड़ों दिनों तक लगातार चल कर, कर रहे रिकार्ड बिजली उत्पादन।।
रेडियेशन से जनता सुरक्षित रहे रहती सदैव ही सर्वोच्च प्राथमिकता।
पर्यावरण सर्वेक्षण प्रयोगशाला की सतत रहती इस और कत्र्तव्यपरायणता।।
ए ई आर बी परमाणु ऊर्जा नियामक परिषद के तकनीकी मापदंडों को सदा निभाते।
ए ई आर बी टीम के सदस्य भी नियमित जांच परख कर कार्यों को सराहते।।
समय क्षय दूरी शील्डिंग प्रावधानों से करते विकिरण पर नियंत्रण।
पारदर्शी कार्यप्रणाली को स्वयं देखने हेतु हर इच्छुक को है निमंत्रण।।
प्रगति पथ पर अग्रसर हैं प्रचुर मात्रा में है ईंधन यूरेनियम।
अगले चरणों के प्रोग्राम हेतु भारत में है विपुल मात्रा में थोरियम।।
भारत सरकार ने स्वीकृत किए हैं 10 नए परमाणु रिएक्टर।
चरणबद्ध योजनाओं कार्यक्रमों की रूपरेखा है प्रगति पर।।
समाजिक सरोकार ने बदल दी है नए भवनों से स्कूलों की तस्वीर।
परमाणु बिजली घरों की दी हुई स्कूल ड्रेस में बच्चे पढ़कर गढ़ रहे स्वयं अपनी तकदीर।।
भारतीय परमाणु बिजली घरों से हो रहे कई अंधेरे घर रोशन।
बिजली पानी सड़क शिक्षा चिकित्सा कार्यक्रमों से रहती समीप की जनता प्रसन्न।।
परमाणु शक्ति का शांतिपूर्ण सदुपयोग ही है सतत संकल्प।
हर घर को रोशन करने के लक्ष्य के लिए परमाणु बिजली श्रेष्ठ विकल्प।।
दिलीप भाटिया

*दिलीप भाटिया

जन्म 26 दिसम्बर 1947 इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और डिग्री, 38 वर्ष परमाणु ऊर्जा विभाग में सेवा, अवकाश प्राप्त वैज्ञानिक अधिकारी