गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

दीप  पर्व  है  दीप  जलाओ।
मिलकर  सारे  यार मनाओ।

बारूदी  को   फेक परे  अब,
ग्रीन  पटाखे   खूब  दगाओ।

हिन्दू मुस्लिम भूलो अब तुम,
ईद  दशहरा  साथ   मनाओ।

लाभ  मुनासिब  सारे  ले लो,
बेजा  पर  मत  दाम बढ़ाओ।

हमको  खानों    में  जो  बाँटे,
आज सियासत मार भगाओ।

हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415