बाल कविता

आई दिवाली

बाल काव्य सुमन संग्रह से बाल गीत
38.आई दिवाली

जगमग-जगमग आई दिवाली,
प्रेम के दीपक लाई दिवाली,
जीवन में खुशियां भरने को,
भेंट खुशी की लाई दिवाली.
खेल-खिलौने, खील-बताशे,
मेले-मिठाई लाई दिवाली,
पूजा-अर्चा, मेल-मिलाप ले,
आतिशबाज़ी, लाई दिवाली.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

One thought on “आई दिवाली

  • लीला तिवानी

    आप सबको सपरिवार दीपावाली की हार्दिक शुभकामनाएं.

Comments are closed.