गीत/नवगीत

मंदिर भव्य बनाएंगे

श्री राम अवध पुर आएंगे
हम मंदिर भव्य बनाएंगे।।
चलो अयोध्या सब मिल आएं,
राम नाम का मंत्र जगाएं।
बहुत हो चुकी राजनीति ,
बहुत हो चुकी मनमानी ।।
नहीं सहेंगे और अधिक
हम मंदिर भव्य बनाएंगे।।
श्री राम ………..

हर – हर , बम – बम के नारों से,

गली, मोहल्ले, ग्राम, नगर से।
घर घर में अब ज्वार उठा है,
हिंदू फिर ललकार उठा है।।
अर्जुन का गांडीव उठाएंगे
हम मंदिर भव्य बनाएंगे
श्री राम …………..
चलो अयोध्या कूच करो ,
मंदिर का निर्माण करो ।
पांचजन्य का शंखनाद हो ,
श्री राम नाम का व्योमनाद हो ।।
कोई नहीं प्रतिकार सहेंगे
हम मंदिर भव्य बनाएंगे
श्री राम ……………
बालभास्कर “भारत”

*बाल भास्कर मिश्र

पता- बाल भाष्कर मिश्र "भारत" ग्राम व पोस्ट- कल्यानमल , जिला - हरदोई पिन- 241304 मो. 7860455047