समाचार

गंगा बाट जोहत बारी लाल के-  लाल बिहारी लाल

नई दिल्ली। कला,साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण पर काम करने वाली संस्था संस्कार भारती के मेरठ जिला के गाजियाबाद मंडल द्वारा एक दिवसीय  मां गंगा पर भव्य कवि समारोह का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया। जिसमें गाजियाबाद ,मेरठ ,दिल्ली गुड़गांव एवं फरीदाबाद सहित एन.सी.आर के लगभग 210 कवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डा. कुंवर बेचैन ,मासूम गाजियाबादी के अलावे संस्कार भारती के प्रणेता बाबा योगेन्द्र नाथ जी भी कवियों के  मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित थे। इस अवसर पर कवियो के पांच ग्रुप बनाया गया था जिसमें 4 ग्रुप हिदी के औऱ पांचवा ग्रुप भोजपुरी का था।

भोजपुरी ग्रुप का नेतृत्व जे.पी. दिवेदी, अध्यक्षता सरोज त्यागी ने किया वही अतिथि अशोक श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम की शुरुआत सामुहिक संस्कार वंदना के बाद हुई। जिसमें सभी कवियों ने एक से बढ़कर एक मां गंगा पर कविताये सुनाई। भोजपुरी में राजीव उपाध्याय, अशोक पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, जीतेन्द्र  नाथ तिवारी,ममता सिंह, विशाखा शुक्ला, तरुणा पुनीर तारकेश्वर राय, डा. राजेश मांझी,राम प्रकाश ,वीणा वादिनी,संजय झा, भावना मितल,केशव मोहन पाण्डे,जे.पी. दिवेदी,पुष्पा सिंह,लाल बिहारी लाल, सहित कई कवियों ने काव्य पाठ किया। लाल बिहारी लाल ने कहा-

रीति रिवाज के नाम पर गंगा, मैली हो गइल बारी।

 आज बाट जोहत वारी लाल के, आके हमके संवारी।

इस अवसर पर सभी कवियो को प्रशस्ति पत्र भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इसमें कविता पढ़ने वाले कवियों की कविताओं का एक संग्रह भी निकाला जायेगा।

—  सोनू गुप्ता

 

 

 

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com