समाचार

देश भर के साहित्य एवम समाज सेवियो का हुआ महाकुम्भ

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के कस्बा खमरिया पण्डित से प्रकाशित एक मात्र जनपद की विश्वस्तरीय हिंदी साहित्यिक पत्रिका द्वारा स्थापना दिवस के अवसरपर विगत 3 वर्षों से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रंखला में 22 नबम्बर 2018 को एक भव्य सम्मान समारोह के आयोजन में

काव्य रंगोली गांजर गौरव सम्मान ,
काव्य रंगोली महिमा मण्डन सम्मान,
काव्य रंगोली साहित्य भूषण सम्मान,
काव्य रंगोली समाज भूषण सम्मान
काव्य रंगोली  छात्र रत्न सम्मान
काव्य रंगोली वीर बजरंगी सम्मान
काव्य रंगोली  मातृत्व ममता सम्मान
काव्य रंगोली समाज गौरव सम्मान
काव्य रंगोली साहित्य गौरव सम्मान
आदि श्रेणियों में लगभग 300 व्यक्तियों का चयन किया गया।
उक्त सम्मान समारोह खमरिया पण्डित कस्बा के साप्ताहिक बाजार प्राँगढ़ में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रकवि पण्डित वंशीधर शुक्ल जी के सुपुत्र सहित्यभूषण श्री डॉ सत्यधर शुक्ल जी ने की।संरक्षक स्वामी प्रेमकांत जी महाराज जयशंकर आश्रम लाखुन खीरी,मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पँ0 बाला प्रसाद अवस्थी जी विधायक धौरहरा खीरी द्वारा सम्पन्न हुआ।
विशिष्ट अतिथि प्रो.डॉ ललिता बी जोगड़ (11)वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर मुम्बई एवम गिनीज डॉ रश्मि शर्मा जी हापुड़ रत्ना वर्मा जी धनवाद बिहार रीतू जरगर जी नागपुर ज्योति मिश्र जी छग मनोज निश्चिंत जी ओ पी शायर जी जम्मू कश्मीर डॉ विद्यासागर जी लखनऊ
आचार्य गोपाल जी शेखुपुरा बिहार एवम लखनऊ की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था बैदेही वेलफेयर के अध्यक्षा डॉ रूबी राज सिन्हा जी की टीम सहित उपस्थित रही। देश के अधिकांश प्रान्तों के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने हिस्सा लिया।
दिन में सम्मान समारोह में विधायक जी के द्वारा सभी को सम्मान पत्र देकर माल्यार्पण कर स्वागत एवम सम्मानित किया गया इसी के साथ साथ चयनित कवियों द्वारा काव्य पाठ भी हुआ।जिसमें विजय तन्हा पुवायां राजेश शर्मा जी रिठौरा मधु शंखधर आकांक्षा अक्ष ओ पी शायर डॉ रघुनंन्दन प्रसाद परखर शिल्पी मौर्या पावनी कंचन कृतिका जी सहित असंख्य कवियत्रियों एवम कवियों ने सरस् ककाव्य पाठ किया।
आयोजक मण्डल में नीरज अवस्थी को समस्त सम्मानित क्षेत्रीय जनता एवम शेषाद्रि त्रिवेदी चकबन्दी अधिकारी आलोक शुक्ल ग्राम्य विकास अधिकारी मुन्नालाल मिश्र ,माता प्रसाद रस्तोगी ,जगदीश शुक्ला ,प्रधान खमरिया पण्डित, भाजपा युवा टीम ,रेखा वर्मा संयोजक अवध प्रान्त,
दुर्गेश रस्तोगी ,दीपक शुक्ल, सूरज मिश्र ,अभिषेक हेमू सहित सैकड़ों सम्मानित विशिष्ट व्यक्तियों का प्राण पण  से सहयोग मिला।
क्षेत्रीय जन मानसकी अच्छी उपस्थित रही।
इस अवसर पर काव्य रंगोली परिवार ने 2019 के अपने स्थापना दिवस पर साहित्य समाज शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत 501 लोंगो को सम्मानित करने का संकल्प लिया है।सभी लोग इसमे सहयोग करे

सम्पर्क सूत्र

नीरज अवस्थी 9554877950