समाचार

डॉ मीनाक्षी सुकुमारन मंथन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2018 से सम्मानित

मंथन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम “एक शाम अखंड भारत के नाम” में डॉ मीनाक्षी सुकुमारन को प्राप्त हुआ “मंथन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2018″। दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष “योगानंद शास्त्री”, मंथन फाउंडेशन के चैयरमैन राजिंदर कपूर, चंडीगढ़ से वीना अरोड़ा (ब्रैंड अम्बेसडर बेटी बचाओ), मोहाली से मोनिका अरोड़ा(नेशनल प्रेसिडेंट ऑफ वीमेन पॉवर सोसाइटी), प्रसिद्ध सूफी गायक एम.एस. निज़ामी ब्रदर्स, अर्शी खान (भारतीय मॉडल,अभिनेत्री, बिग बॉस सेलिब्रिटी), बॉबी रेसलर (खली की शिष्या) के साथ मौजदू रहे दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस, सेना, मीडिया, मॉडल्स , विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ देश भर से आये अलग अलग क्षेत्रों से चुने गये अवार्डी शामिल थे।