कविता

झेलो अब प्रचंड प्रहार

पुलवामा में किया छिप कर वार
समूचा देश बना एक परिवार
झेलो अब भारत का प्रचंड प्रहार
गांव – गांव – शहर दर शहर
उमड़ पड़ा भावनाओं का ज्वार
कुमारपाड़ा का कल्लू बोला
नीमपुरा का नागेश , शांतिनगर का सुभाष
तो माझीपाड़ा का मल्लेश
बस बहुत हुआ अब तो
हो ही जाए आर या पार

— तारकेश कुमार ओझा

*तारकेश कुमार ओझा

लेखक पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रहते हैं और वरिष्ठ पत्रकार हैं। तारकेश कुमार ओझा, भगवानपुर, जनता विद्यालय के पास वार्ड नंबरः09 (नया) खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) पिन : 721301 जिला पश्चिम मेदिनीपुर संपर्क : 09434453934 , 9635221463