समाचार

दुर्गाबक्श सिंह ने कराया दहेज रहित विवाह

रायबरेली में भवानीपुर की निवासिनी विमलेश का विवाह दहेज न दे पाने के कारण नहीं हो पा रहा था। कोरिहर के दुर्गाबक्श सिंह ने “शान्ति कुञ्ज हरिद्वार” के तत्वावधान में गायत्री चेतना केन्द्र गुरुबक्शगंज में 19 फरवरी, मंगलवार की दोपहर को विमलेश का दहेजरहित आदर्श पाणिग्रहण संस्कार सिहौरतारा के ऋतुराज सिंह के साथ सम्पन्न करवाया।
विवाह में सैंकड़ों संभ्रांत लोग शामिल हुए। इस सफल आयोजन से उत्साहित गायत्री चेतना केन्द्र के व्यवस्थापक शिवसागर तिवारी ने तब से विभिन्न संस्कार “गायत्री चेतना केन्द्र” गुरुबक्शगंज में निःशुल्क आयोजित कराने की घोषणा की।