कविता

नारी का सम्मान करो

सुरक्षित हो अब तो नारी
इसका पुख्ता काम करो
जो भी करे कुकृत्य इनसे
तुरन्त सजा उनको करो
मुक्त विचरण करे नारी
बेख़ौफ़ घूमे फिरे नारी
उसके अधिकारों की
आओ फिर बात करो
हर क्षेत्र में अवसर दो
आगे बढ़ती जाए नारी
राजनीति खेलकूद में
अव्वल है देश की नारी
जमीं से फलक तक भी
बढ़ती जाती आज नारी
रीति नीति संस्कृति की
पालन करती है नारी
देश की विरासत को
बचा रही है आज नारी
गाँव गाँव ढाणी ढाणी
राजनीति सीखती नारी
गाँव को रोशन करती
पढ़ी आज गाँव की नारी
साक्षर करती  गाँव को
अंधकार हरती नारी
गार्गी मदालसा मैत्रीय
सीता सावित्री सी नारी
इंदिरा सरोजनी सी
प्रतिभा सी बढ़ती नारी
देश का मान बढ़ाती
कल्पना सी उड़ती नारी
बछेंद्री सी साहस वाली
ऊँची चढ़ती जाती नारी
रानी लक्ष्मीबाई सी ये
अदम्य साहसी होती नारी
सहनशील सागर सी होती
सरिता सी निर्मल नारी
पुष्प सी कोमल है नारी
हम सबकी जननी है नारी
देवी का प्रतिरूप है नारी
शक्ति का प्रतीक है नारी
कवि राजेश पुरोहित

राजेश पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com