समाचार

पुलवामा के शहीदों को लाल कला मंच द्वारा  भाव पूर्वक श्रद्धांजलि दी गई

नई दिल्ली । लाल कला मंच रजि. ,नई दिल्ली द्वारा पुलवामा में शहीद सौनिको को भाव पूर्वक श्रद्धांजलि कविता के माध्यम से काव्यांजलि  के रुप  में मीठा पुर चौक, बदरपुर में  दी गई। काव्यांजलि के बाद  कैंडल मार्च भी निकाला गया ।  इस काव्यांजलि में दिलीप कुशवाहा दिलजले, लाल बिहारी लाल जी , दीपक शर्मा ,नानक चंद , बलवीर सिंह लोधे,  समाजसेवी कामरेड जगदीश चंद शर्मा, मलखान सैफी, ड़ा. के.के. तिवारी, प्रदीप भट्ट शामिल थे।  लाल बिहारी लाल ने कहा-

शत-शथ नमन करु ,भारती के लाल को

जिसने बचा के रखा है ,भारत के भाल को

खा के सौगंध कहुं, छोड़ूगा न अब उन्हें ,

चाहे बुलाना पड़े अब, लाल  महाकाल को।

— सोनू गुप्ता

 

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com