भजन/भावगीत

माता रानी

माता रानी ओ ओ , माता रानी ओ ओ ll
माता रानी शेर पे  सवार होकर आई है, —-2
हाथ में  भाला, है तलवार भी लाई हैं।।
माता रानी ओ ओ , माता रानी ओ ओ ll
माता रानी शेर पे  सवार होकर आई है, —-2
भक्तों के कष्ट को मिटाना माता ll
प्यार  की  वर्षा  बरसाना  माता ll
सोलह श्रंगार कर माता रानी आई है ll
माता रानी ओ ओ , माता रानी ओ ओ ll
माता रानी शेर पे  सवार होकर आई है, —-2
तेरे दर पे आये है , बहुत ही सवाली ll
तेरे दर से कोई भी नही जाता खाली ll
माता रानी भक्तों के दिल पर छाई है l
माता रानी ओ ओ , माता रानी ओ ओ ll
माता रानी शेर पे  सवार होकर आई है, —-2
हर जगह मंदिरों में दीप को जलाओ ll
खुशियां मनाओ माँ के भजन गाओ ll
माता रानी सँग में शेर को भी लाई है ll
माता रानी ओ ओ , माता रानी ओ ओ ll
माता रानी शेर पे  सवार होकर आई है, —-2

गरिमा लखनवी

दयानंद कन्या इंटर कालेज महानगर लखनऊ में कंप्यूटर शिक्षक शौक कवितायेँ और लेख लिखना मोबाइल नो. 9889989384