समाचार

स्व.लालसिंह प्रजापति के पुण्य स्मरण पर काव्य गोष्ठी

17 अप्रैल 2019 को शालीमार गार्डन स्थित ट्रू मीडिया स्टूडियो में ट्रू मीडिया के संस्थापक स्वर्गीय श्री लालसिंह प्रजापति जी के पुण्य स्मरण दिवस पर एक  काव्य गोष्ठी  का आयोजन किया गया |  इस मौके पर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद एवं अन्य राज्यों से कवि – कवयित्रियों ने काव्य पाठ कर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया | दिल्ली एवं गाजियाबाद के चिर परिचित अनेक साहित्य प्रेमी भी उपस्थित थे, इस मौके पर मंच की शोभा श्री विनोद गंगावासी, श्री मनोज कामदेव, श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं सुश्री कीर्ति रतन ने बढ़ाई | सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना के बाद ट्रू मीडिया के संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने अपना संबोधन दिया, उसके बाद विधिवत कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, इस कवि सम्मेलन में डॉ.बिरेंद्र कुमार, सुश्री प्रिया गोस्वामी, श्रीमती मुक्ता मिश्रा, डॉ मीनाक्षी कहकशा, श्री मोनू वशिष्ट, श्री प्रदीप त्रिपाठी, श्रीमती रेनू शर्मा, श्री अमिताभ प्रकाश सक्सेना, श्री एस के शर्मा दिल, डॉ. जयप्रकाश मिश्र, श्री जेपी द्विवेदी, श्री हसरत अली, सुश्री रीता जयहिंद, श्रीमती सीमा सिंह, श्री  वीरेंद्र सिंह, चक्रलेश्वर पिलानिया, श्री विमल शर्मा, श्री राजेश वर्मा ने काव्य पाठ किया | इस कवि- सम्मेलन का मंच संचालन बड़े ही खूबसूरत और मनमोहक अंदाज में सुश्री प्रिया गोस्वामी ने किया, कार्यक्रम के अंत में ट्रू इंडिया के संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी आए हुए साहित्यकारों,रचनाकारों एवं गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया |