गीत/नवगीत

मतदान  करें, मतदान  करें

मतदान  करें   मतदान  करें।

खुद को साबित कप्तान करें।
इक शुरू नया अभियान करें।

बेकार   करें    मत  घर   बैठे,
मत का मत यूँ  अपमान करें।

मतदान   करें   मतदान  करें।

लोकतन्त्र  यदि  प्यारा  है तो,
जमकर के फिर मतदान करें।

कर्मठ  है  जो  त्यागी  है  जो,
उसका चलकर  सम्मान करें।

मतदान   करें   मतदान  करें।

हसरत  कोई    रहे  न  बाक़ी,
पूरे   समस्त    अरमान.  करें।

चुन करके मनमाफिक लीडर,
मुश्किल अपनी  आसान करें।

मतदान   करें   मतदान   करें।

हमीद कानपुरी 

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415