कविता

कविता- श्रमिक

 

देखती हूँ , अक्सर कुछ गरीबो को बहुत मेहनत करते हुए |

फिर भी उनकी मेहनत का किसी पर कोई उपकार नहीं होता |

एक श्रमिक ही है जिसे उसकी मेहनत का सच्चा अंजाम नहीं मिलता |

 

बनाकर बड़ी बड़ी इमारतें लोगो की, खुद झोपड़ियों में सोता है |

चलाकर रिक्शा न जाने कितनो लोगो को उनके महलो तक छोड़ता है।

फिर भी उसका खुद कोई ख़ास ठिकाना नहीं होता |

एक श्रमिक ही है जिसे उसकी मेहनत का सच्चा अंजाम नहीं मिलता |

 

उठाकर बोझा जो सबका वजन कम करता है |

थका हुआ चेहरा और गम्छे से पसीन टपकता है |

फिर भी लोगो को उसके कंधो का भार नहीं दिखता|

एक श्रमिक ही है जिसे उसकी मेहनत का  सच्चा अंजाम नहीं मिलता |

 

अपने  शोक क लिए लोगो को महंगे जगह पर खाना खाना अच्छा  लगता है |

लकिन एक गरीब को १० रूपए ज्यादा  देना भी न जाने क्यों इतना अखरता है |

 बर्दास्त  करता है जो गरीबी में ये सारी चीजे ।

फिर भी उसके मुँह पे बददुआओ का भाव नहीं होता |

एक श्रमिक ही है जिसे उसकी मेहनत का  सच्चा अंजाम नहीं मिलता |

 

समय से काम पर न पहुँचने पर पारिश्रमिक काट लिया जाता है जिसका |

बहुत लोगो द्वारा  मेहनत का पैसा मार लिया जाता है जिसका |

पूरा दिन काम करके भी जिसे चंद पल का आराम नहीं मिलता |

एक श्रमिक ही है जिसे उसकी मेहनत का  सच्चा अंजाम नहीं मिलता |

 

सर झुककर सबको सलाम करने में,

सबके इशारो पे नाच कर भी ,जो कभी परेशान नहीं होता |

फिर भी बदले में उसे ,उन्हीं लोगों से शब्दो में सम्मान नहीं मिलता |

एक श्रमिक ही है जिसे उसकी मेहनत का  सच्चा अंजाम नहीं मिलता |

 

श्रमिको के हक क लये  बाते तो सब करते है  |

पर किसी के आवाज उठाने पर कोई साथ नहीं देता |

यकीनन  इसिलये उनका कभी न्याय नहीं होता |

एक श्रमिक ही है जिसे उसकी मेहनत का  सच्चा अंजाम नहीं मिलता|

 

बच्चो को शिक्षा का अधिकार ये सबका मानना है |

लकिन श्रमिक की औलाद  श्रमिक ही बनेगी ये सोचना भी किसी को बेकार नहीं लगता |

शायद इसीलिये  उनकी औलाद के जीवन में कोई चमत्कार नहीं होता |

एक श्रमिक ही है जिसे उसकी मेहनत का सच्चा अंजाम नहीं मिलता |

 

 

  परिचय

 दीप्ति शर्मा (दुर्गेश)

पता          :    RC – 952 प्रताप विहार खोरा कॉलोनी  ग़ाज़ियाबाद,

उम्र           :    22  (04/08/1996)

शिक्षा       :    पोस्ट ग्रेजुएट

पेशेवर     :    एकाउंटेंट , लेखिका 

फोन नं   :    8505894282

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दीप्ति शर्मा (दुर्गेश)

पता : RC - 952 प्रताप विहार खोरा कॉलोनी ग़ाज़ियाबाद, उम्र : 22 (04/08/1996) शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट पेशेवर : एकाउंटेंट , लेखिका फ़ोन नo : 8505894282