समाचार

विनोद गंगावासी के सम्मान में काव्यसंध्या एवं सम्मान समारोह

8 जून 2019 को शालीमार गार्डन स्थित ट्रू मीडिया स्टूडियो में ट्रू मीडिया के तत्वावधान में श्री विनोद गंगावासी जी के सम्मान में काव्य संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेश सक्सेना जी ने की | विशिष्ट अतिथि डॉक्टर एस शमशुल हसन,डॉक्टर जय सिंह आर्य और ओम प्रकाश प्रजापति रहे |इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर से पधारे लगभग 40 कवि कवयित्रियो ने काव्य पाठ किया | इस मौके पर परिणीता सिंहा, मुक्ता मिश्रा, शशिकिरण, सोनिया सूर्यप्रभा रीता जय हिंद विनय विनेश मित्तल डॉ मनोज कामदेव ,नरेश कुमार ,डॉ वीरेंद्र कुमार, आरके सिंहा, बबली सिन्हा, सत्येंद्र मलिक, गौरव दत्त, धीरज यादव, प्रवीण कुमार, पंकज शर्मा,राकेश रंजन, हसरत अली, सोनम यादव, वीरेंद्र सिंह ,डॉक्टर जयप्रकाश मिश्र ,अश्वनी मिश्रा समेत अनेक कवि कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया | इस अवसर पर ललिता उर्फ बेबी , तारावती व मेहीलाल उपस्थित रहे | मीडिया ग्रुप में मंचासीन अतिथियों को ‘ट्रू मीडिया साहित्य सम्मान 2019’,पुष्पहार एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी रचनाकारों को पुष्पहार और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया, इस मौके पर ट्रू  मीडिया के जून अंक का भी भव्य विमोचन हुआ, इस कार्यक्रम का मंच संचालन बड़े ही मनमोहक अंदाज में सुश्री प्रिया गोस्वामी ने किया |