समाचार

“दहेज एक दानव” टेलीफिल्म का फिल्मांकन

आगरा | विश्वशांति मानव सेवा समिति (आगरा) के सौजन्य से “दहेज एक दानव” नामक टेलीफिल्म का फिल्मांकन किया गया, जो मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की लघुकथा हाय पर आधारित है | इस टेलीफिल्म में दिखाया जायेगा कि वर पक्ष यानी लड़के का पिता अपने बेटे की कीमत अचानक से बढ़ा देता है, क्योंकि लड़के का पुलिस में चयन हो जाता है | जिससे कन्या पक्ष यानी लड़की के पिता को रिस्ता टूटने का सदमा लग जाता है | हालांकि वाद में एक भयंकर एक्सीडेंट होने से लड़के के पिता को अपनी गलती का एहसास हो जाता है और फिल्म का अंत सकारात्मक रुप में होता है |
दहेज एक दानव के निर्माता – निर्देशक हैं जय किशन सिंह एकलव्य, कैमरा – राजकुमार निषाद व मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (टीम) और कलाकार हैं, अजब सिंह बघेल, अनीता देवी, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, जय किशन सिंह, राकेश वर्मा, मोहर सिंह निषाद, अवधेश कुमार निषाद, उषा बघेल, प्रीतम निषाद आदि |
दहेज एक दानव को जल्द विश्वशांति मानव सेवा समिति के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा और लोकल टी. वी. कैबिल चैनलों पर भी प्रसारित किया जायेगा | कुलमिलाकर विश्वशांति मानव सेवा समिति की यह पहल बहुत ही काबिले तारीफ है |
प्रस्तुति :- बृजलोक अकादमी