कविता

धारा 370

कन्याकुमारी से कश्मीर तक,
भारत अब हमारा है।
दो देवदूतों ने आकर,
भारत को संवारा है।
हर सावन में पिया प्यारा लगे,
इस सावन की बात निराली है।
पहला सावन सोमवार का चन्द्र यान सफल हुआ,
जिसने भारत का गर्व बढ़ाया है।
दूसरा सोमवार तीन तलाक़ खत्म हुआ,
मिली आजादी महिलाओं को,
इज्जत से जीने का अधिकार मिला।
तीसरा सोमवार 370 खत्म हुआ,
लोगों को जीने का अधिकार मिला।
भारत माता धन्य हो गयी,
ऐसे अपने लालो से,
अब हर दिन होली और हर रात दीवाली है।
सावन हर साल ऐसे आते यही कामना करते हैं।।
— गरिमा

गरिमा लखनवी

दयानंद कन्या इंटर कालेज महानगर लखनऊ में कंप्यूटर शिक्षक शौक कवितायेँ और लेख लिखना मोबाइल नो. 9889989384