कविता

बदनाम मोहब्बत

झूठे ख़्वाब दिखा दिखाकर,
मन को छलती है ये दुनियां।
सरे आम बदनाम मोहब्बत
को  करती  है , ये   दुनियां।
विश्वास  में विष  दे देती है ,
ये  जीते जी जाँ ले लेती है।
कुछ  काम  नहीं करती  है,
ये  केवल  हाँ  कह  देती है।
कुछ भोले -भाले  चेहरे  ही,
अक्सर  धोखा   दे  देते  हैं।
मैं  सोच  में  पड़  जाता  हूँ,
ये पलभर में रंग बदलते हैं।
अच्छे लोगों पर भी ये दिल,
अब एतबार  नहीं करता है।
वो प्यार तो मुझसे करती है,
ये उससे प्यार नहीं करता है।
फिर से ना धोखा खा जाऊँ,
इस   बात   से  ये  डरता है।
किसी अजनबी से ये  दिल,
अब   प्यार  नहीं  करता है।

विकास शाहजहाँपुरी

नाम-विकास सिंह, पिता का नाम-ओमवीर सिंह जन्मतिथि-15अगस्त1996 पता-शाहजहाँपुर ,(उप्र) पिन न0 242001 शिक्षा-बी0ए हिंदी साहित्य,अर्थशास्त्र से, वर्तमान में,:- आर्मी सोल्जर , विभिन्न समाचार पत्र,पत्रिकाओं में, प्रकाशित 200 से अधिक रचनायें,, लेखन की शुरुआत,,12 वर्ष की आयु से, प्रिय कवी:-जयशंकर प्रसाद। Email ID -yuvasahityakar@gmail.com मो0न0 9451721001 WhatsApp n0 9875542047 मेरी सफलता का सूत्र,, दुनियां मेरे बारे में क्या सोचती है, मैं ये नहीं सोचता हूँ, मुझे जो अच्छा लगता है, मैं वो ही सोचता हूँ।