समाचार

साहित्य के क्षेत्र में पुस्तक प्रकाशन हेतु नवीन पहल

प्रखर गूँज प्रकाशन दिल्ली की तरफ से साहित्य के क्षेत्र में पुस्तक प्रकाशन हेतु नवीन पहल
(हिन्दी व अन्ग्रेजी भाषा की पुस्तकों के लिये)
इस योजना के तहत जिस पुस्तक का चयन किया जायेगा उसके लेखक को कॉपीराइट और एग्रीमेंट राशि के रूप में सिर्फ 4000/- रुपये अदा करने होंगे। अन्य किसी भी प्रकार की कोई राशि नहीं ली जायेगी। योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं  पुस्तकों को प्रकाशित किया जायेगा जिन पुस्तकों के कन्टेंट बहुत अच्छे होंगे | लेखक को एक प्रति हमारी तरफ़ से दी जायेगी लेकिन यदि लेखक को अपने लिये और पुस्तकों की आवश्यकता होगी तो वह जितनी पुस्तके चाहे प्रकाशक  से 20% छूट पर खरीद सकता है | (कम से कम एक और अधिक से अधिक असीमित संख्या में)पुस्तकों को खरीदने के लिये लेखक किसी भी रूप में बाध्य नहीं होगा | प्रकाशन हेतु चयनित पुस्तक को प्रकाशन के बाद विभिन्न माध्यमों से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय  बाजार में असीमित मात्रा में उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे कोई भी व्यक्ति यदि पुस्तक खरीदने के लिए ऑर्डर करे तो पुस्तक  तत्काल उस व्यक्ति तक विश्व के किसी भी कोने तक और कितनी भी संख्या में पुस्तक पहुँचायी जा सके। पुस्तक को ईबुक के रूप में किंडल और अन्य डिजिटल मंचों पर भी प्रकाशित किया जायेगा और उसके लिए अलग से कोई राशि देय नहीं होगी।
इस योजना के तहत प्रकाशित बुक से जो प्रॉफिट होगी उसकी 20%रायल्टी लेखक को दी जाएगी।
इस योजना के तहत पुस्तक प्रकाशन हेतु किसी भी जानकारी हेतु प्रखर गूँज प्रकाशन द्वारा जारी निम्न फोन नम्बर या मेल पर सम्पर्क कर सकते हैं।
नीलू सिन्हा
संस्थापक एवं प्रमुख संपादक
प्रखर गूँज प्रकाशन रोहिणी दिल्ली
लाल चन्द्र यादव
ब्यूरोचीफ
प्रखर गूँज प्रकाशन
आरती प्रियदर्शिनी
ब्यूरो उत्तर प्रदेश
प्रखर गूँज प्रकाशन
Ph : 7982710571,  7838505899,  011-27851059