मासिक ई-पत्रिका ‘नया गगन’ का हुआ विमोचन
हिंदी साहित्य समृद्धि मंच मुजफ्फरपुर, बिहार के पटल पर मासिक ई-पत्रिका नए गगन के पहले अंक का विमोचन गुरुवार रात 10 बजे छपरा, बिहार के युवा कवि व साहित्यकार शुभम सहायता के कर-कमलों से संपन्न हुआ। संसथापक सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया की पूरी प्रशासक मंडल की बैठक 01 अक्टूबर को हुई थी, उसी में यह फैसला लिया गया था की पत्रिका का विमोचन शुभम सहायता के कर-कमलों से पूरा होगा। यह पत्रिका हिंदी साहित्य समृद्धि मंच पटल द्वारा प्रकाशित की जा रही है। संपादन स्वयं सौरभ कुमार ठाकुर हैं। पत्रिका में हिंदी साहित्य समृद्धि मंच के कई रचनाकारों की रचना को स्थान दिया गया है। साथ ही साफ लाइव साहित्य संघ के संस्थापक राजू कुमार मस्ताना ने बताया: – की इस शुभ अवसर पर प्रशासक मंडल में बदलाव किया गया, जिसमें जय अवस्थी को प्रशासक, रौशन राज को सचिव और प्रणव भास्कर तिवारी को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
समाचार के साथ पत्रिका के अंक के मुखपृष्ठ का चित्र भी देना चाहिए था।