धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

सतरंगी समाचार कुञ्ज-5

आप लोग जानते ही हैं, कि ‘सतरंगी समाचार कुञ्ज’ में सात रंगों के समाचार हम लिखते हैं, शेष रंगों के समाचार कामेंट्स में आपकी-हमारी लेखनी से लिखे जाएंगे. आइए देखते हैं इस कड़ी के सात रंग के समाचार-

1.चाहत-

संस्कृत सीखना चाहता था यह अंग्रेज, अभिज्ञान शाकुंतलम का किया अंग्रेजी में अनुवाद
आजादी के पहले की बात है। तब सर विलियम जोंस कलकत्ता हाई कोर्ट में जज थे। भारत आने के साथ ही उन्होंने संस्कृत सीखने की सोची, पर दिक्कत यह थी कि बिरादरी में अपनी बदनामी के डर से संस्कृत का कोई भी पंडित उन्हें पढ़ाने के लिए तैयार ही नहीं हो रहा था. जो मिल रहा था, उसका संस्कृत ज्ञान संदिग्ध था। अंत में एक वैद्य उन्हें संस्कृत पढ़ाने को तैयार हुए, पर उन्होंने साथ में कई शर्तें रखीं.
उन्होंने कहा, ‘मैं कक्षा में बैठकर ही पढ़ाऊंगा और कक्षा में एक मेज और दो कुर्सी के अलावा कुछ भी नहीं होगा। सफाई केवल हिंदू कर्मचारी ही करेगा और सफाई करने के बाद मेज कुर्सियों पर गंगाजल अवश्य छिड़केगा। विलियम जोंस को मांस-मदिरा छोड़नी पड़ेगी। जोंस को पढ़ाने से पूर्व व पढ़ाने के बाद पंडित जी के कपड़े बदलने के लिए एक अलग कमरा होगा. मासिक दक्षिणा चांदी के 100 सिक्के होगी। उन्हें घर से लाने व वापस पहुंचाने के लिए पालकी की व्यवस्था करनी होगी।’
इतनी कड़ी शर्तें मानकर भी वैद्यजी से मिले ज्ञान और स्वाध्याय के बल पर धीरे-धीरे विलियम जोंस संस्कृत के प्रकांड विद्वान हो गए। उन्होंने संस्कृत में लिखे अभिज्ञान शाकुंतलम नाटक का अंग्रेजी में अनुवाद किया। अंत में वैद्यजी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा, ‘आपने मिसाल कायम की है। लगनशील व्यक्ति के लिए कुछ भी असंभव नहीं।’

 

2.मनुष्य का शरीर या शराब बनाने का कारखाना!

अमेरिका / नशे में गाड़ी चलाने के लिए पकड़े गए व्यक्ति का पेट बना रहा था शराब, बीते 30 साल में ऐसे 5 ही केस

अमेरिका में 2014 में नशे की हालत में गाड़ी चलाने के लिए पकड़े गए व्यक्ति के पेट में अपने आप शराब बन रही थी। रिचमंड यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल सेंटर के विशेषज्ञों का दावा है, ऑटो ब्रुअरी सिंड्रोम (एबीएस) से पीड़ित होने के चलते व्यक्ति का पेट फंगल यीस्ट कार्बोहाइड्रेट्स को अल्कोहल में बदल देता था। बीते 30 साल में ऐसे 5 केस ही सामने आए हैं।
2017 में व्यक्ति को प्रो-बायोटिक एंटी फंगल दवा दी गई। इसके बाद से उसे कम कार्बोहाइड्रेट युक्त खाना दिया जाने लगा। तब से मरीज को बीमारी से आराम है।

 

3.ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का हिंदी में दिवाली मुबारक संदेश!

सोशल मीडिया / ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने हिंदी में कहा, ‘कितना अच्छा है दिवाली का त्योहार’

दुनिया में सबसे सफल बहुसांस्कृतिक समाज वाले देश ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारतीयों और अपने ट्विटर फॉलोअर्स को हिंदी में दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। मॉरिसन ने गुरुवार को ट्विटर पर 51 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘नमस्ते…कितना अच्छा है दिवाली का त्योहार। मुझे दिवाली का त्‍योहार बहुत पसंद है, क्‍योंकि यह हम सबकी मान्‍यताओं और विश्‍वास से जुड़ा हुआ है, जो कि अपने आप में खास है।’

 

4.वाष्प का स्थानान्तरण-

शोध / वैज्ञानिक पहली बार उत्तरी ध्रुव की वाष्प भारत लाए; ग्लेशियर कैसे बनते और पिघलते हैं पता लगाएंगे
पहली बार पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव (आर्कटिक) के ग्लेशियर की वाष्प पर भारत में शोध होगा। इसमें विशेषज्ञ पता लगाएंगे कि ग्लेशियर कैसे बनते या पिघलते हैं। शोध से ग्लेशियर, बाढ़ या बादल फटने जैसी घटनाओं के बारे में भी नए आंकड़े मिलने की उम्मीद है। दरअसल, हाल ही में वैज्ञानिकों का 9 सदस्यीय दल उत्तरी ध्रुव से भारत लौटा है। इस दल में दो वैज्ञानिक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के थे। ये लोग आर्कटिक की वाष्प शीशी में भरकर लाए हैं।
उत्तरी ध्रुव वह बिंदु है, जहां पर पृथ्वी की धुरी घूमती है। यह आर्कटिक महासागर में पड़ता है। यहां करीब 6 महीने सूरज का प्रकाश नहीं पहुंचता है। ध्रुव के आसपास का महासागर बहुत ठंडा है। यह हमेशा बर्फ की मोटी चादर से ढंका रहता है।

 

6.आज के जमाने के भीष्म पितामह-

गुजरात / मार्शल आर्ट्स की टीम ने कीलों पर लेटकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
गुजरात के सूरत में मार्शल आर्ट्स की टीम डेयरडेविल्स ने अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस टीम में 9 आर्टिस्ट शामिल हुए। रिकॉर्ड के तहत हर आर्टिस्ट के ऊपर कीलों का बेस रखा गया। जिस पर एक-एक कर 9 आर्टिस्ट लेटे हैं।

प्रत्येक कलाकार के बीच 6-6 इंच का गैप था। करीब एक मिनट तक कीलों के सेट पर लेटे रहे और अपना ही एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम ने पिछले साल भी यह रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन उस वक्त सिर्फ आठ लोग ही इस चैलेंज में शामिल हुए थे।

 

7.गिटार या होटल!

अमेरिका / गिटार के आकार का दुनिया का पहला होटल; यहां एक रात का किराया करीब 70 हजार रुपए
अमेरिका में फ्लोरिडा के हॉलीवुड में गिटार के आकार का दुनिया का पहला होटल बना है। यह शुक्रवार से शुरू हो गया है। इंजीनियरिंग का नायाब नमूना बताई जा रही 32 मंजिला इमारत 450 फीट ऊंची है। इसमें 638 लग्जरी गेस्ट रूम हैं। एक कमरे का एक रात का किराया करीब 70 हजार रुपए है। इस प्रोजेक्ट में 1.5 अरब डॉलर (करीब 10.62 हजार करोड़ रुपए) लागत आई है। गिटार के आकार की इस इमारत के भीतर संगीत का भी खासा इंतजाम है। इसमें बड़ा हॉल बनाया गया है, जहां 6,500 मेहमान एक साथ बैठकर कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं।

 

कुछ फटाफट सुर्खियां-

1.गुजरात / शादी से पहले 25 लोग दूल्हे और उसके परिवार के लोगों का मुंह सूंघ कर रिश्ता तय करते हैं

2.रिसर्च / 150 सेमी लंबे और 60 सेमी चौड़े लैब एरिया में 17 चूहों ने छोटी कार चलाना सीखा

3.चैलेंज / मेक मी मैनर दुनिया का सबसे डरावना हाउंटेड हाउस, यहां घूमने वाले को मिलेंगे 14 लाख रुपए

4.पुर्तगाल / बिना नाक, आंख और खोपड़ी के हिस्सों के जन्मा बच्चा; 4 घंटे का अनुमान था, दो हफ्ते जिंदा रहा

5.चीन / मंगेतर को जीते जी दुल्हन नहीं बना पाए, मौत के बाद डेड बॉडी से शादी रचाई

6.27 अक्टूबर: इन चार बाएं हाथ के क्रिकेटरों का जन्मदिन

7.इंग्लैंड के नए प्रारूप ‘द हंड्रेड’ के बारे में जानिए

 

आशा है सतरंगी समाचार की यह कड़ी भी आपको पसंद आई होगी. आप भी कामेंट्स में विभिन्न रंगों के ऐसे अनोखे-रोचक-जागरूकता से ओतप्रोत सकारात्मक समाचार लिख सकते हैं.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

One thought on “सतरंगी समाचार कुञ्ज-5

  • लीला तिवानी

    दुनिया का सबसे छोटा इमेज सेंसर, क्लिक कर सकेगा हार्ट और ब्रेन की फोटो

    जब हम इमेज सेंसर की बात करते हैं तो हमारा ध्यान ज्यादातर स्मार्टफोन्स तक ही जाता है। इन इमेज सेंसर्स का इस्तेमाल इंसानी शरीर के अंदर देखने के लिए नहीं किया जा सकता और यहीं से OmniVision टेक्नॉलजी का काम शुरू होता है। इस कंपनी ने अडवांस्ड डिजिटल इमेजिंग सलूशंस तो डिवेलप किए ही है, ‘कॉमर्शली उपलब्ध सबसे छोटा इमेज सेंसर’ बनाने का गिनेस वर्ल्ड रेकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस इमेज सेंसर का साइज 0.575mm x 0.575mm है।

Comments are closed.