समाचार

साहित्यकार डाॅ. दिग्विजय शर्मा को “डॉ सम्पूर्णानन्द साहित्यश्री सम्मान” से किया गया सम्मानित।

के.बी. हिंदी साहित्य समिति (पंजी0) द्वारा 5वें भव्य अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह/कवि सम्मेलन एवम पुस्तक लोकार्पण का आयोजन आर0के0 इंटरनेशनल विसौली बदायूँ (उत्तर प्रदेश) के स्कूल में 2 से 3 नबम्बर को किया गया। 2 नबम्बर को साँय साहित्यिक कवि सम्मेलन आयोजित किया गया नेपाल सहित देश के 5 प्रांतों से 37 कवियों ने साहित्यिक काव्य पाठ किया। 3 नबम्बर को साहित्यकार सम्मान समारोह एवम पुस्तक लोकार्पण किया गया। समारोह के मुख्य अथिति विराट नगर (नेपाल) विश्वविद्यालय के प्रोफेसर देवी पंथी रहे।अध्यक्षता बरेली के उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण से सम्मान प्राप्त साहित्यकार सुरेश बाबू मिश्रा ने की। विशिष्ट अथिति उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की सम्पादक डॉ.अमिता दुबे ,तमिलनाडु के साहित्यकार डॉ० पी०आर०वासुदेवन “शेष”, कन्हई लाल गुप्त समारोह के आयोजक, राम कृष्ण वि०सहस्रबुद्धे (नासिक), सन्स्था के संरक्षक आनंद कुमार दुबे, सुग्रीव वार्ष्णेय, साहित्यकार डॉ० हरेंद्र हर्ष, एवम गीतांजलि सक्सेना रहे।संचालन डॉ० नितिन सेठी ने किया। शुभारम्भ मंचासीन अथितियों एवम सन्स्था अध्यक्ष डॉ० सुधांशु द्वारा दीप प्रज्वलन एवम डॉ० शिवशंकर यजुर्वेदी की वाणी वन्दना से हुआ।अथितियों के माल्यार्पण के बाद संस्था अध्यक्ष डॉ० सुधांशु ने स्वागत भाषण में सभी अथितियों का संक्षिप्त परिचय सहित स्वागत किया। संस्था के महासचिव आशुतोष कुमार शर्मा ने समिति का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आगरा के साहित्यकार डाॅ. दिग्विजय कुमार शर्मा के साहित्य में विशेष योगदान के लिए इनको डॉ सम्पूर्णानन्द साहित्यश्री सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि डॉ शर्मा को देश की अनेक साहित्यिक संस्थाओं ने इनकी लेखनी को सराहा है, अनेक पुस्तकें प्रकाशित है पन्द्रह वर्षों से लिखते आ रहे है और हिंदी के प्रचार प्रसार में अपना अमूल्य योगदान दे रहे है। साथ ही संस्था इनको सम्मनानित कर गौरवान्वित महसूस कर रही है। इस अवसर पर माँ भारती सामाजिक साहित्यिक सेवा संस्थान मैनपुरी द्वारा डॉ दिग्विजय शर्मा को संस्था की अध्यक्ष डॉ महालक्ष्मी सक्सेना द्वारा “काव्य भारती सम्मान” से सम्मानित किया गया। आयोजक मंडल सहित सभी महानुभावों को भी शाल, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा देश विदेश के कोने कोने से आये 101 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। समापन अध्यक्ष के उदबोधन एवम सन्स्था के सहसचिव विजय कुमार सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।