बाल कविता

बाल दिवस

बाल दिवस का दिन है आया,

बच्चों का तन- मन हर्षाया।
हंसकर गाकर खुशी जताया,
चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया।
भारत मां के लाल थे नेहरू,
देश के प्रथम प्रधान थे नेहरू।
अमन चैन का पैगाम थे नेहरू,
प्रगति पथ के चिराग थे नेहरू।
देश की बागडोर को थामा,
कृषि -उद्योग में किया हंगामा।
नव भारत का स्वप्न सजाया,
पंचशील का सिद्धांत अपनाया।
देश की आजादी में हाथ बंटाया,
विश्व में मान -सम्मान बढ़ाया।
आराम- हराम का नारा लगवाया
सबल क्रांति का भाव जगाया।

*कल्पना सिंह

Address: 16/1498,'chandranarayanam' Behind Pawar Gas Godown, Adarsh Nagar, Bara ,Rewa (M.P.) Pin number: 486001 Mobile number: 9893956115 E mail address: kalpanasidhi2017@gmail.com