समाचार

डॉ दिग्विजय कुमार शर्मा को “श्री लक्ष्मी हरिभाऊ वाकणकर सम्मान”

गजियाबाद में पिता काव्य सृजन अंतरराष्ट्रीय काव्य महोत्सव गाजियाबाद, संस्कार भारती गाजियाबाद द्वारा आयोजित “पिता काव्य सृजन महोत्सव” नेहरूनगर स्थिति दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में देश विदेश के250 से अधिक कवि कवयित्रियों ने ‘ पिता’ विषय पर काव्यपाठ किया। एक विषय पर एक स्थान पर250 से अधिक कवियों का काव्यपाठ से एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना जो गाजियाबाद की धरती पर। संस्कार भारती के राष्ट्रीय और प्रान्तीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। श्री बांकेलाल गौड़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि संस्कार भारती का हमेशा रहा लक्ष्य है अपने कला,कविता से राष्ट्रप्रेम को परिलक्षित करना। वही इस कार्यक्रम में पिता विषय पर सृजन से वातावरण बना है। इस अंतरराष्ट्रीय काव्य महोत्सव में कपिल कुमार(,बेल्जियम),डॉ रमा शर्मा( जापान ), डॉ वासुदेव काफ़्ले, डॉ प्रियम्बदा आचार्य काफ़्ले, डॉ विधान आचार्य (नेपाल ) डॉ जया वर्मा, डॉ दिव्या माथुर(इंग्लैंड) आदि देशों के कवियों ने अपनी पिता विषय पर रचना पढ़ी गई। जिसमें आगरा के डॉ दिग्विजय कुमार शर्मा को संस्कार भारती द्वारा शॉल पहनाकर और स्मृति चिन्ह व प्रशस्तिपत्र देकर “श्री लक्ष्मी हरिभाऊ वाकणकर सम्मान” से सम्मानित किया। विशाल कार्यक्रम की भव्यता सभी ने ह्रदय से स्वागत किया । विद्यालय में 250 कवियों के कविता पाठ के लिये पांच मंच बनाये गए। जिन पाँचो मंचों पर अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि संचालक संयोजक अलग अलग थे। काव्यपाठ के उपरान्त सभी कवियों को से अलंकृत किया गया। प्रत्येक कवि अपने निर्धारित मंच पर पहुंच कर कविता पाठ किया l साथ ही पिता विषय पर प्राप्त रचनाओ का एक बृहद काव्य संकलन भी निकाला जायेगा जिसका विमोचन किसी भव्य कार्यक्रम में होगा।
इस अवसर पर संस्कार भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़, अखिल भारतीय सह साहित्य विधा प्रमुख आचार्य देवेन्द्र देव, सदस्य अखिल भारतीय साहित्य विधा गजेन्द्र सोलंकी, क्षेत्र प्रमुख देवेन्द्र रावत, सह क्षेत्र प्रमुख डॉ सुबोध गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ राजीव लोचन शर्मा, प्रांतीय सह महामंत्री चन्द्रभानु मिश्र, डॉक्टर राकेश अग्रवाल,प्रांतीय मंत्री संदीप दत्ता आदि अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त हुआ। गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय गौरव कृष्णमित्र, डॉ जय सिंह आर्य, बाबा कानपुरी,मासूम गाज़ियाबादी, डॉ वीरदेव सिंह मार्तण्ड,राज कौशिक,डॉ सरोजिनी तन्हा, डॉ मीनाक्षी कहकशाँ, महेश सक्सेना, डॉक्टर बी एल ग़ौड़, डॉ मधु चतुर्वेदी डॉ तारा सिंह अंशुल आदि मंचो पर अतिथि के रूप में रहे। पाँचो मंचो का संचालन, सीमा सिंह,निवेदिता शर्मा, ब्रह्मप्रकाश बशिष्ठ, सोनम यादव, आदि कवियों ने किया पंजीकरण की भूमिका ब्रजनन्दन पचौरी, भूपेन्द्र त्यागी, डॉ अनिल वशिष्ठ, अरुण अग्रवाल,अतुल प्रकाश भटनागर राजेंद्र प्रसाद बंसल,आदि ने निभाई । इस विशाल कार्यक्रम को भव्य रूप देने में जिसमें प्रांतीय सह महामंत्री चंद्रभानु मिश्र,विभाग संयोजक डॉ राजीव पाण्डेय, जिला संयोजक डॉ जयप्रकाश मिश्र, जिला अध्यक्ष डॉ वीणा मित्तल, उपाध्यक्ष विनोद पाण्डेय,जिला महामंत्री डॉ अनिल वशिष्ठ, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बंसल, राजपाल त्यागी , राजीव सिंघल आदि ने निभायी ।इस कार्यक्रम में शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी चढ़-बढ़ कर भाग लिया जिसमें आर के आर्य ,प्रीतम लाल,प्रशांत वत्स जैसे नाम उल्लेखनीय है l