गीत/नवगीत

अन्तर्द्वन्द्व

अन्तर्द्वन्द्व

विचारों के

उठते-गिरते

ज्वारभाटे

मरती संवेदनाएं

सिमटते रिश्ते

बेचैनियां

बदहवासियां

वासनाएं

वर्जनाएं

पल प्रतिपल

मन की

तरंगे

उनका प्रवाह

थमेगा

कब

कहां

कैसे ?

-डा.अरुण निषाद

डॉ. अरुण कुमार निषाद

निवासी सुलतानपुर। शोध छात्र लखनऊ विश्वविद्यालय ,लखनऊ। ७७ ,बीरबल साहनी शोध छात्रावास , लखनऊ विश्वविद्यालय ,लखनऊ। मो.9454067032