मुक्तक/दोहा

मुक्तक

“मुक्तक”

बहुत अरमान था दिल में कि इक दिलदार मिल जाए।
मेरे इस बाग में भी फूल इक गुच्छदार खिल जाए।
समय की डोर पकड़े चल रहा था ढूढ़ता मंजिल-
मिला दो दिल सनम ऐसे कि पथ पतवार हिल जाए।।

बहुत अहसान होगा आप का मान मिल जाए।
तरस नयनों की मिट जाए परत पहचान मिल जाए।
गिरी बूँदें जमी पर आँसुओं को पी नहीं सकते-
अगर गुरबत निगाहों में दिखे मुस्कान मिल जाए।।

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ