समाचार

कांगड़ा के कवि राजीव डोगरा को मिला अटल ज्योति सम्मान

अटल काव्यांजलि समूह सतना मध्य प्रदेश द्वारा 16वा मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन करवाया गया। जिसमें कांगड़ा की खूबसूरत वादियों के कवि राजीव डोगरा को उनकी प्रस्तुति के लिए अटल ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान डॉ. राजेश श्रीवास्तव प्रखर जी के कर कमलों द्वार मिला। संस्था के संस्थापक तारकेश्वर शुक्ल तारक,अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह भ्रमर, तथा विशिष्ट अतिथि मीना भट्ट (पूर्व जिला न्यायाधीश मध्य प्रदेश) ने राजीव को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। दूसरी तरफ वर्ष 2020 का प्रथम पुरस्कार मिलने पर राजीव के पिता हंसराज माता सरोज कुमारी और बड़े भाई पीएचडी शोधकर्ता अमित डोगरा ने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की।