कविता

लो चल पड़ी कलम

जब भी
दिल दुखा कह न
पाये मन की बात
शब्द बने मनमीत
लो चल पड़ी कलम।।
जब भी
द्रवित हुआ मन
देख आपदा, विपदा
आतंक, अत्याचार, घटना
दिल भर आया
आँखे हुई नम
लो चल पड़ी कलम
करती बयान अनकहे जज़्बात।।
जब मौसम
ने ली अंगड़ाई
बहने लगी शीत बयार
या रिमझिम हुई बरसात
महकी सौंधी सौंधी खुश्बू
या पतझड़ की उदासी
लो चल पड़ी कलम
रंगी प्रीत, विरह के रंग में।।
जब आई
होली ,दिवाली,
लो चल पड़ी कलम
गुलाल उड़ाती
खुशियों के दीप जलाती।।
जब आई
26 जनवरी, 15 अगस्त
लो चल पड़ी कलम
रंगी देशभक्ति के रंग में
लहराती तिरंगा प्यारा।।
हुआ मन भारी
हुआ वक्त कड़ा
हुआ रंग कोई भी मौसम का
या ज़िन्दगी का
लो चल पड़ी कलम
करती बयां एहसास सारे
जो बोल न पाते लब।।
— मीनाक्षी सुकुमारन

मीनाक्षी सुकुमारन

नाम : श्रीमती मीनाक्षी सुकुमारन जन्मतिथि : 18 सितंबर पता : डी 214 रेल नगर प्लाट न . 1 सेक्टर 50 नॉएडा ( यू.पी) शिक्षा : एम ए ( अंग्रेज़ी) & एम ए (हिन्दी) मेरे बारे में : मुझे कविता लिखना व् पुराने गीत ,ग़ज़ल सुनना बेहद पसंद है | विभिन्न अख़बारों में व् विशेष रूप से राष्टीय सहारा ,sunday मेल में निरंतर लेख, साक्षात्कार आदि समय समय पर प्रकशित होते रहे हैं और आकाशवाणी (युववाणी ) पर भी सक्रिय रूप से अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहे हैं | हाल ही में प्रकाशित काव्य संग्रहों .....”अपने - अपने सपने , “अपना – अपना आसमान “ “अपनी –अपनी धरती “ व् “ निर्झरिका “ में कवितायेँ प्रकाशित | अखण्ड भारत पत्रिका : रानी लक्ष्मीबाई विशेषांक में भी कविता प्रकाशित| कनाडा से प्रकाशित इ मेल पत्रिका में भी कवितायेँ प्रकाशित | हाल ही में भाषा सहोदरी द्वारा "साँझा काव्य संग्रह" में भी कवितायेँ प्रकाशित |